देश की खबरें | नवी मुंबई में डकैती करने के आरोप में छह लोग गिरफ्तार, 19 लाख रुपये बरामद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के नवी मुंबई में एक जौहरी से कथित तौर पर 19 लाख रुपये की नकदी लूटने के मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

ठाणे, 10 दिसंबर महाराष्ट्र के नवी मुंबई में एक जौहरी से कथित तौर पर 19 लाख रुपये की नकदी लूटने के मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक आरोपियों ने 27 नवंबर को नवी मुंबई के कलंबोली में बीड जिले के अंबेजोगई के रहने वाले एक जौहरी को कथित तौर पर लूट लिया था।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक आरोपियों ने पीड़ित के बस से उतरते ही उस पर मिर्च पाउडर फेंका और बंदूक की नोक पर उससे लूटपाट की।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक घटना के बाद, कामोठे में एक मामला दर्ज किया गया था और पुलिस ने तकनीकी और खुफिया सूचनाओं के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें मुंबई, नवी मुंबई, ठाणे, पुणे और कर्नाटक से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक आरोपियों की पहचान अनिकेत जोमा म्हात्रे (23), कार्तिक सुशील सिन्हा (24), किरण विजय पवार (21), भीमा रामराव पवार (21), मनोज गुरम्या राठौड़ (22) और लक्ष्मण सुभाष राठौड़ (21) के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपियों के पास से 19 लाख रुपये नकद, तीन हथियार और अपराध में इस्तेमाल किए गए दो वाहन भी जब्त कर लिए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू