देश की खबरें | झारखंड में लूट की कोशिश के आरोप में छह लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला उपमंडल के मुसाबनी ग्रामीण इलाके में लूट की कोशिश करने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

जमशेदपुर, 10 जनवरी झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला उपमंडल के मुसाबनी ग्रामीण इलाके में लूट की कोशिश करने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल ने बुधवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि यह गिरफ्तारी तब हुई जब ये लोग मंगलवार की रात पूर्वी सिंहभूम जिले के बेनासोल गांव में स्वर्णरेखा नदी पंप हाउस के पास एक लूट को अंजाम देने की योजना बना रहे थे।

कौशल ने कहा कि आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग द्वारा पुलिस उपाधीक्षक चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व में पुलिस की एक विशेष टीम का गठन किया गया था। पुलिस की टीम ने इस दिशा में त्वरित कार्रवाई की और छह अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया, जिनमें राजू तांती और शत्रुघ्न हांसदा शामिल हैं। दोनों सरायकेला-खरसावां जिले के निवासी हैं। तांती और हांसदा पर आठ दिसंबर को मानगो में एक सिपाही और एक अपराधी को गोली मारने का आरोप था।

पुलिस कांस्टेबल की मौत उन हमलावरों को पकड़ने का प्रयास करते समय हुई जो शहजाद नामक अपराधी की हत्या करने के बाद भागने की कोशिश कर रहे थे।

पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद उनके पास से एक देशी पिस्तौल, तीन जिंदा कारतूस, एक धारदार हथियार और एक कटर बरामद किया। इसके अतिरिक्त, उन्हें तालाडीह सुरदा में डीवीसी ऊर्जा संयंत्र से एक टन चोरी हुआ एल्यूमीनियम और तांबा भी मिला।

पुलिस ने अपराध में इस्तेमाल किए गए एक मिनी ट्रक और दो मोटरसाइकिल के साथ-साथ पांच मोबाइल फोन और 13,920 रुपये नकद भी जब्त किए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट