लाबुशेन, बर्न्स सहित छह नये चेहरे क्रिकेट आस्ट्रेलिया की अनुबंध सूची में शामिल

कोविड-19 महामारी के कारण यह सूची तय समय से बाद में जारी की गयी है। यह सूची 2020-21 के सत्र के लिये है जिसमें मिशेल मार्श, एस्टन एगर, बर्न्स, लाबुशेन, केन रिचर्डसन और मैथ्यू वेड के रूप में छह नये चेहरे शामिल हैं।

मेलबर्न, 30 अप्रैल क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) ने सीनियर बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ओर शॉन मार्श को गुरुवार को जारी खिलाड़ियों की वार्षिक अनुबंध सूची से बाहर कर दिया जबकि मार्नस लाबुशेन और जो बर्न्स सहित छह नये चेहरों को इसमें जगह दी है।

कोविड-19 महामारी के कारण यह सूची तय समय से बाद में जारी की गयी है। यह सूची 2020-21 के सत्र के लिये है जिसमें मिशेल मार्श, एस्टन एगर, बर्न्स, लाबुशेन, केन रिचर्डसन और मैथ्यू वेड के रूप में छह नये चेहरे शामिल हैं।

लाबुशेन ने आस्ट्रेलिया की तरफ से 2018 में पदार्पण किया था और वह आईसीसी रैंकिंग में तीसरे नंबर पर पहुंच गये थे। उन्होंने अब तक 14 टेस्ट मैचों में 63 से अधिक औसत से 1459 रन बनाये है। बर्न्स का टेस्ट और वनडे दोनों में औसत 50 से अधिक है।

ख्वाजा पिछले पांच साल में पहली बार अनुबंध सूची से हटाया गया है। उन्हें पिछले साल अगस्त में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला के बाद से टीम में नहीं चुना गया है।

ख्वाजा के अलावा पीटर हैंडसकांब, मार्कस स्टोइनिस, नाथन कूल्टर नाइल, मार्कस हैरिस और शॉन मार्श को भी केंद्रीय अनुबंध की सूची से बाहर कर दिया गया है। इस सूची में 20 खिलाड़ी शामिल हैं।

राष्ट्रीय चयनकर्ताओं ने अगले 12 महीनों के लिये 15 महिला खिलाड़ियों को भी केंद्रीय अनुबंध सूची में रखा है। इस सूची में ताहिला मैकग्रा भी शामिल हैं जिन्होंने 2017 से राष्ट्रीय टीम की तरफ से एक भी मैच नहीं खेला है।

मैकग्रा के अलावा टेआला व्लामिनेक और अनाबेल सदरलैंड इस सूची में शामिल नये चेहरे हैं। निकोल बोल्टन, एलिस विलानी और एरिन बर्न्स को इसमें जगह नहीं मिली।

क्रिकेट आस्ट्रेलिया के केंद्रीय अनुबंध में शामिल पुरुष खिलाड़ी : एश्टन एगर, जो बर्न्स, एलेक्स केरी, पैट कमिंस, आरोन फिंच, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, मिशेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, टिम पेन, जेम्स पैटीसन, जे रिचर्डसन, केन रिचर्डसन, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क , मैथ्यू वेड, डेविड वार्नर, एडम ज़म्पा।

क्रिकेट आस्ट्रेलिया के केंद्रीय अनुबंध में शामिल महिला खिलाड़ी : निकोला केरी, एशलेग गार्डनर, रशेल हेन्स, एलिसा हीली, जेस जोनासेन, डेलिसा किमिसन, मेग लैनिंग, ताहिला मैकग्रा, सोफी मोलिनक्स, बेथ मूनी, एलिसे पेरी, मेगन शुट्ट, अनाबेल सदरलैंड, टेआला व्लामिनेक, जॉर्जिया वेयरहम।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CCPA Investigation: अमेजन, फ्लिपकार्ट और मीशो समेत कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर सीसीपीए का शिकंजा, बिना रजिस्ट्रेशन बिक रही थी ‘साइक्लोसिनोन हर्बिसाइड’

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी