छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण के छह नए मरीज

अधिकारियों ने बताया कि राजनांदगांव जिले में चार मजदूरों में, मुंगेली जिले में एक मजदूर में तथा कोरबा जिले के एक छात्र में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है।

जमात

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को यहां बताया कि राज्य के राजनांदगांव, मुंगेली और कोरबा जिले में छह लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है।

अधिकारियों ने बताया कि राजनांदगांव जिले में चार मजदूरों में, मुंगेली जिले में एक मजदूर में तथा कोरबा जिले के एक छात्र में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है।

उन्होंने बताया कि चार मजदूर मुंबई से राजनांदगांव पहुंचे थे तथा एक मजदूर आगरा से मुंगेली पहुंचा था। वहीं छात्र नई दिल्ली से कोरबा वापस आया था।

अधिकारियों ने बताया कि सभी लोगों को छत्तीसगढ़ वापसी के बाद क्वारंटाइन किया गया था तथा नमूनों को जांच के लिए भेजा गया था। आज जांच रिपोर्ट में छह लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई। सभी मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अभी तक 101 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। जिनमें से 59 लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। जबकि राज्य में कोरोना वायरस के 42 सक्रिय मरीज हैं।

अधिकारियों ने बताया कि राज्य में अभी तक 39010 लोगों के नमूनों की जांच की गई है। इनमें से 101 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में राज्य में कोरोना वायरस के कुल 42 सक्रिय मरीज हैं।

उन्होंने बताया कि सक्रिय मरीजों में से रायपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में 20 मरीजों को, कोविड अस्पताल माना में छह मरीजों को, कोविड अस्पताल बिलासपुर में पांच मरीजों को, मेडिकल कालेज अस्पताल अंबिकापुर में तीन मरीजों को तथा मेडिकल कालेज अस्पताल रायगढ़ में दो मरीजों को भर्ती कराया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू