विदेश की खबरें | चीन में कोरोना वायरस के छह नए मामले सामने आए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. चीन में कोरोना वायरस के छह नए मामले सामने आए हैं जिनमें से चार मरीजों में बीमारी के लक्षण नहीं देखे गए।

बीजिंग, 30 मई चीन में कोरोना वायरस के छह नए मामले सामने आए हैं जिनमें से चार मरीजों में बीमारी के लक्षण नहीं देखे गए।

चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने शनिवार को बताया कि कोविड-19 के छह नए मामलों में से दो बाहरी मामले हैं और ये शुक्रवार को शानडोंग और शंघाई से सामने आए।

यह भी पढ़े | COVID-19 का वैश्विक आंकड़ा 60 लाख के करीब, अब तक संक्रमण से 3 लाख 64 हजार से अधिक ली हुई मौत.

उसने बताया कि बिना लक्षण वाले चार मामलों में से तीन कोरोना वायरस का केंद्र रहे वुहान से सामने आए।

आयोग ने बताया कि शुक्रवार तक बिना लक्षण वाले कुल 396 मामले सामने आए जिनमें से 331 मामले वुहान से सामने आए। बिना लक्षण वाले सभी मरीजों को चिकित्सा निगरानी में रखा गया है।

यह भी पढ़े | UN पीसकीपिंग डे के दौरान संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस ने शांति व्यवस्था में महिलाओं की भूमिका पर दिया जोर.

बिना लक्षण वाले मामले वे होते हैं जो कोविड-19 से संक्रमित तो पाए जाते हैं लेकिन उनमें बीमारी के लक्षण जैसे कि बुखार, खांसी या गले में सूजन दिखाई नहीं देते। हालांकि उनके दूसरे लोगों में संक्रमण फैलाने का खतरा होता है।

चीन में अब तक कोरोना वायरस के कुल 82,999 मामले सामने आए हैं। इस विषाणु से देश में अब तक 4,634 लोग जान गंवा चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट