छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण के छह नए मामले सामने आये

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को यहां बताया कि राज्य के जांजगीर चांपा जिले में पांच लोगों में तथा कोरिया जिले में एक व्यक्ति में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है।

जमात

रायपुर, 15 मई छत्तीसगढ़ में छह लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के बाद राज्य में इस वायरस से संक्रमितों की संख्या बढ़कर अब 66 हो गई है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को यहां बताया कि राज्य के जांजगीर चांपा जिले में पांच लोगों में तथा कोरिया जिले में एक व्यक्ति में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है।

अधिकारियों ने बताया कि राजधानी रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय में इनके नमूनों की जांच की गई थी। जांच में छह लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है।

उन्होंने बताया कि अभी तक मिली जानकारी के अनुसार कोरोना वायरस संक्रमित सभी व्यक्ति इस वायरस से प्रभावित अन्य राज्यों से यहां आए हैं। हालांकि अभी तक यह जानकारी नहीं मिली है कि इनमें से कितने प्रवासी मजदूर हैं।

अधिकारियों ने बताया कि सभी मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के छह नए मामले सामने आने के बाद राज्य में इस वायरस से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 66 हो गई है। इनमें से 56 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

उन्होंने बताया कि राज्य में अभी 10 मरीजों का इलाज चल रहा है। इनमें से चार लोगों का इलाज रायपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में किया जा रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार तक राज्य में 31,341 लोगों के नमूनों की जांच की गई है जिनमें से 66 लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि की गई है। राज्य में अभी तक 56 लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है।

संजीव

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट