देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में छह नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में 24 लाख रुपए के इनामी छह नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

सुकमा, 25 अक्टूबर छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में 24 लाख रुपए के इनामी छह नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में सक्रिय छह नक्सलियों महिला नक्सली कमला उर्फ बण्डी दूधी (35), पवन उर्फ कमलू हेमला (27), बंडू उर्फ बंडी सोड़ी (27), महिला माड़वी उर्फ नागुल सुशीला (26), कुंजाम रोशन उर्फ महादेव (18) और दशरू उर्फ कोटेश सोड़ी (28) ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है।

उन्होंने बताया कि नक्सली कमला सिलगेर एलओएस की कमांडर है तथा उसके सिर पर पांच लाख रुपए का इनाम है। नक्सली पवन एरिया कमेटी सदस्य है तथा उसके सिर पर भी पांच लाख रुपए का इनाम है।

अधिकारियों ने बताया कि नक्सली बंडू और माड़वी के सिर पर पांच-पांच लाख रुपए तथा कुंजाम और दशरू के सिर पर दो-दो लाख रुपए का इनाम है।

उन्होंने बताया कि नक्सलियों ने राज्य सरकार की 'नियद नेल्ला नार' -आपका अच्छा गांव योजना से प्रभावित होकर तथा नक्सलियों की अमानवीय, आधारहीन विचारधारा से तंग आकर आत्मसमर्पण करने का फैसला किया है।

अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों के खिलाफ पुलिस दल पर हमला करने, हत्या, पुलिस शिविर पर गोलीबारी समेत कई अन्य नक्सली घटनाओं में शामिल होने का आरोप है।

उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को 25-25 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि प्रदान की गयी है। उन्हें छत्तीसगढ़ सरकार की पुनर्वास नीति के तहत सहायता राशि और अन्य सुविधायें प्रदान की जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट