देश की खबरें | छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में छह नक्सली गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में पुलिस ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन झारखंड जन मुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के छह नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

जशपुर, 13 मार्च छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में पुलिस ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन झारखंड जन मुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के छह नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के नारायणपुर और कुनकुरी थाना क्षेत्रों में पुलिस ने घेराबंदी कर छह नक्सलियों-- झारखंड के टुनेश लाकड़ा उर्फ रवि (36), रंजीत कुमार महतो (29), हेरमन कुमार गन्नुम, राम लाकड़ा (45), तब्सुम अहमद (27) और उड़ीसा के गुलाम शहजादा (21) को गिरफ्तार किया ।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने गिरफ्तार नक्सलियों के पास से एक ए के-47 रायफल, एक मैग्जीन और अन्य सामान बरामद किया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि झारखंड पुलिस से सूचना मिली थी कि छत्तीसगढ़ के बलरामपुर और जशपुर क्षेत्र में टुनेश लाकड़ा उर्फ रवि अपने अन्य साथियों के साथ छिपा हुआ है तथा उनके पास आधुनिक हथियार हैं।

उन्होंने बताया कि इस सूचना के आधार पर बलरामपुर और जशपुर जिले के संयुक्त पुलिस दल ने जशपुर जिले के नारायणपुर और कुनकुरी थाना क्षेत्रों में तलाशी अभियान चालाया और छह नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस दल ने नारायणपुर क्षेत्र के करमा गांव में घेराबंदी कर राम लाकड़ा, रंजीत महतो, हेरमन कुमार गन्नुम और गुलाम शहजादा को गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि जब गिरफ्तार नक्सलियों से पूछताछ की गई तब उन्होंने अपने अन्य साथियों के बारे में जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बाद में पुलिस जवानों ने कुनकुरी थाना क्षेत्र में घेराबंदी कर जेजेएमपी के सरगना टुनेश लाकड़ा उर्फ रवि और तब्सुम अहमद को गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि नक्सली टुनेश लाकड़ा उर्फ रवि झारखंड के गढ़वा और छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के सीमावर्ती इलाकों में सक्रिय रहा है तथा उसके खिलाफ बलरामपुर में 13 प्रकरण और झारखंड में 18 प्रकरण दर्ज हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में खोजी अभियान जारी है।

सं संजीव

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट