देश की खबरें | आगरा में नकली शराब पीने से छह और व्यक्तियों की मौत, मृतक संख्या बढ़कर 10 हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में संदिग्ध नकली शराब पीने से छह और व्यक्तियों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 10 हो गई है। यह जानकारी परिवार के सदस्यों ने बुधवार को दी।

आगरा, 25 अगस्त उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में संदिग्ध नकली शराब पीने से छह और व्यक्तियों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 10 हो गई है। यह जानकारी परिवार के सदस्यों ने बुधवार को दी।

पुलिस ने कहा कि उसे अभी इसकी पुष्टि करने की जरूरत है कि क्या इन लोगों की मौत नकली शराब से हुई है। हालांकि अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी), आगरा, राजीव कृष्ण ने कहा कि इससे इनकार नहीं किया जा सकता है।

परिवार के सदस्यों ने बताया कि देवरिया गांव में नकली शराब पीने से चार लोगों की मौत हो गई।

उन्होंने मृतकों की पहचान सुनील सिंह (32), ताराचंद (40), राम सहाय (35), चंद्रवीर उर्फ ​​चंदू (23) के रूप में की।

शम्साबाद क्षेत्र के गढ़ी जहां गांव में दो लोगों की मौत की सूचना है।

राज कपूर नामक व्यक्ति ने बुधवार को कहा, ‘‘पहले मेरे बड़े भाई रूप सिंह की सोमवार को नकली शराब पीने से मौत हो गई थी और उसके बाद मेरे अन्य भाई राजू की बुधवार सुबह आगरा के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई।’’

मंगलवार को परिजनों ने बताया था कि कौलारा कलां और बारकुला गांव में नकली शराब पीने से चार लोगों की मौत हो गई।

एडीजी राजीव कृष्णा ने गांवों का दौरा करने के बाद पत्रकारों से कहा कि पुलिस मौतों के वास्तविक कारणों की जांच कर रही है और मृतकों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। हालांकि, उन्होंने इससे इनकार नहीं किया कि मौत नकली शराब के सेवन से हुई हो सकती है।

सुनील सिंह की मां रामबेटी ने कहा कि उनके बेटे ने नकली शराब गांव से खरीदी थी।

उन्होंने अपने बेटे की मृत्यु के बाद कहा, ‘‘इसका सेवन करने के बाद, वह बीमार पड़ गया। सोमवार को उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसे उल्टियां होने लगीं। उसने आंखों की रोशनी जाने की भी शिकायत की थी।’’

लोगों ने कहा कि गांवों में नकली शराब आसानी से उपलब्ध है। उन्होंने प्रशासन से इसे बेचने वालों पर नकेल कसने का आग्रह किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bengaluru Shocker: कर्नाटक के कोडागु में अमेरिकी महिला पर्यटक के साथ दुष्कर्म, झारखंड के आरोपी समेत होमस्टे मालिक गिरफ्तार

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Score Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट