देश की खबरें | मणिपुर में प्रतिबंधित संगठन के छह सदस्य गिरफ्तार, जबरन वसूली के आरोप में दो अन्य पकड़े गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मणिपुर के इंफाल पश्चिम जिले से एक प्रतिबंधित संगठन के छह सदस्यों और इंफाल पूर्वी में जबरन वसूली में शामिल होने के आरोप में एक अन्य समूह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

इंफाल, 22 फरवरी मणिपुर के इंफाल पश्चिम जिले से एक प्रतिबंधित संगठन के छह सदस्यों और इंफाल पूर्वी में जबरन वसूली में शामिल होने के आरोप में एक अन्य समूह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रतिबंधित ‘कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (इबुंगो नगांगोम)’ के छह सदस्यों को शुक्रवार को इंफाल पश्चिम की कोत्रुक माखा लेईकाई चर्च से गिरफ्तार किया गया।

इसके साथ ही पुलिस ने इंफाल पूर्वी जिले के अचनबिगेई मानिंग लेईकाई से जी5 संगठन के भी दो सदस्यों को गिरफ्तार किया। उन पर सेकमाई, इरिलबंग, कोइरेंगेई और पटसोई इलाकों में रेत से लदे ट्रकों से जबरन वसूली करने का आरोप है।

वे सेकमाई इलाके में ट्रक चालकों से चाबियां छीनने की घटनाओं में भी कथित तौर पर शामिल थे।

अधिकारी ने बताया कि उनकी पहचान निंगथौजम यंबा सिंह (43) और उषाम नेताजी सिंह (35) के रूप में हुई है।

मणिपुर पुलिस ने यह भी कहा कि काकचिंग और कांगपोकपी जिलों में प्रशासन को कम से कम दो आग्नेयास्त्र और गोला-बारूद सौंपा गया।

राज्यपाल अजय कुमार भल्ला ने हाल में लोगों से अवैध हथियार और गोला-बारूद जमा कराने की अपील की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी