देश की खबरें | महाराष्ट्र के सांगली जिले में कार नहर में गिरने से एक परिवार के छह सदस्यों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के सांगली जिले में बुधवार को एक कार के सूखी नहर में गिर जाने से तीन बच्चों समेत परिवार के छह सदस्यों की मौत हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मुंबई, 29 मई महाराष्ट्र के सांगली जिले में बुधवार को एक कार के सूखी नहर में गिर जाने से तीन बच्चों समेत परिवार के छह सदस्यों की मौत हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि घटना तड़के चिंचानी इलाके में हुई।

उन्होंने कहा कि वे लोग कवठे-महांकाल इलाके में जन्मदिन की पार्टी में शामिल होकर ऑल्टो कार से तासगांव लौट रहे थे, तभी उनका वाहन पलटकर सूखी नहर में गिर गया।

मृतकों की पहचान राजेंद्र जगन्नाथ पाटिल (60), सुजाता पाटिल (55), प्रियंका खरदे (30), ध्रुव (3), राजीवी (2) और एक वर्षीय कार्तिकी के रूप में हुई है।

घायल हुई स्वपनली भोसले (30) को अस्पताल ले जाया गया है।

अधिकारी ने कहा कि तासगांव पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Vaibhav Sooryavanshi Scores Third-Fastest IPL Hundred: वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक, RR vs SRH मैच में रचा इतिहास

SA W vs IND W, 4th T20I Match Live Score Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के सामने रखा 229 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड