देश की खबरें | महाराष्ट्र के सतारा में बारिश से जुड़ी घटनाओं में छह की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिमी महाराष्ट्र के सतारा जिले में बारिश से जुड़ी घटनाओं में शुक्रवार को कम से कम छह लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग लापता हैं। राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मुंबई, 23 जुलाई पश्चिमी महाराष्ट्र के सतारा जिले में बारिश से जुड़ी घटनाओं में शुक्रवार को कम से कम छह लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग लापता हैं। राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

इससे पहले, जिला पुलिस ने कहा था कि रात में पाटन तहसील के अंबेघर और मीरगांव गांवों में आठ घरों के भूस्खलन की चपेट में आने के बाद 20 लोगों के फंसे होने की आशंका है और बचाव अभियान जारी है।

अधिकारी ने कहा, “भूस्खलन और अन्य घटनाओं में जवाली तहसील में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि वाई तहसील में दो अन्य लोगों की मौत हो गई। पाटन तहसील में भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ की अलग-अलग घटनाओं में एक महिला और एक पुरुष की मौत हो गई।"

उन्होंने कहा, “जवाली तहसील में चार लोग बाढ़ के पानी में बह गए, जिनमें से दो मृत पाए गए। बाकी दो अभी भी लापता हैं। महाबलेश्वर का एक व्यक्ति भी लापता है।"

सतारा के प्रभारी मंत्री बालासाहेब पाटिल ने कहा कि पाटन तहसील के विभिन्न हिस्सों में 20 से अधिक लोग फंसे हुए हैं।

उन्होंने कहा, "हमने अपने जीवनकाल में इतनी भारी और मूसलाधार बारिश कभी नहीं देखी।"

मंत्री ने कहा कि पाटन तहसील के पाली गांव में एक पुल 1991 के बाद पहली बार पानी में डूबा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू