देश की खबरें | एशियाई युवा चैंपियनशिप में भारत को छह स्वर्ण पदक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय मुक्केबाजों ने दुबई में आयोजित एशियाई युवा चैंपियनशिप में अपना दबदबा रखते हुए छह स्वर्ण, नौ रजत और पांच कांस्य पदक जीते।

नयी दिल्ली, 31 अगस्त भारतीय मुक्केबाजों ने दुबई में आयोजित एशियाई युवा चैंपियनशिप में अपना दबदबा रखते हुए छह स्वर्ण, नौ रजत और पांच कांस्य पदक जीते।

भारत की तरफ से महिला वर्ग में प्रीति दहिया (60 किग्रा), स्नेहा कुमारी (66 किग्रा), खुशी (75 किग्रा) और नेहा (54 किग्रा) ने स्वर्ण पदक जीते।

कई देशों ने कोविड-19 के कारण यात्रा प्रतिबंधों को देखते हुए इस प्रतियोगिता में अपने खिलाड़ियों को नहीं उतारा था जिससे विशेषकर महिला वर्ग में प्रतिस्पर्धा का अभाव दिखा।

आलम यह था कि भारत की जिन 10 महिलाओं ने फाइनल में जगह बनायी उनमें से छह को सीधे स्वर्ण पदक के मुकाबले में प्रवेश मिल गया था।

प्रीति दहिया ने कजाखस्तान की जुल्दिज शायकमेतोवा को 3-2 से हराया, जबकि स्नेहा ने यूएई की रहमा खलफान अलमुर्शिदी को पराजित किया। खुशी ने कजाखस्तान की डाना दीडे को 3-0 से शिकस्त दी।

पुरुष वर्ग में विश्व युवा चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता विश्वामित्र चोंगथम (51 किग्रा) और विशाल (80 किग्रा) ने स्वर्ण पदक जीते।

महिलाओं में प्रीति (57 किग्रा), खुशी (63 किग्रा), तनीषा संधू (81 किग्रा), निवेदिता (48 किग्रा), तमन्ना (50 किग्रा) और सिमरन (52 किग्रा) ने रजत पदक हासिल किये।

पुरुषों के वर्ग में विश्वनाथ सुरेश (48 किग्रा), वंशज (63.5 किग्रा) और जयदीप रावत (71 किग्रा) ने अपना अभियान रजत पदक के साथ समाप्त किया।

एक महिला सहित पांच भारतीय मुक्केबाजों ने इससे पहले युवा प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में हारकर कांस्य पदक हासिल किया।

पुरुष वर्ग में दक्ष (67 किग्रा), दीपक (75 किग्रा), अभिमन्यु (92 किग्रा) और अमन सिंह बिष्ट (92 किग्रा से अधिक) जबकि महिला वर्ग में लशु यादव (70 किग्रा) ने कांस्य पदक जीते।

मंगोलिया के उलानबटार में आयोजित पिछली एशियाई युवा चैंपियनशिप में भारत ने पांच स्वर्ण सहित 12 पदक जीते थे।

युवा वर्ग में स्वर्ण पदक विजेता को 6,000 अमेरिकी डालर, रजत पदक विजेता को 3,000 डालर और कांस्य पदक विजेता को 1,500 डालर का पुरस्कार दिया गया।

भारत ने इससे पहले जूनियर वर्ग में आठ स्वर्ण, पांच रजत और छह कांस्य पदक जीते थे। यह पहला अवसर था जबकि इन दोनों प्रतियोगिताओं को एक साथ आयोजित किया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ishan Kishan New Record: मौजूदा टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ ईशान किशन के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका, अपने नाम कर सकते हैं कई बड़े रिकॉर्ड्स

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 226 रनों का टारगेट, ग्लेन फिलिप्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Tri-Series Match Live Score Update: रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है त्रिकोणीय सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट