देश की खबरें | वाहन के कुंए में गिरने से छह लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छतरपुर जिला मुख्यालय से लगभग 35 किलोमीटर दूर दीवान जी का पुरवा गांव के पास एक वाहन के कुंए में गिर जाने से वाहन सवार छह लोगों की मौत हो गयी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

छतरपुर, (मप्र) नौ दिसंबर छतरपुर जिला मुख्यालय से लगभग 35 किलोमीटर दूर दीवान जी का पुरवा गांव के पास एक वाहन के कुंए में गिर जाने से वाहन सवार छह लोगों की मौत हो गयी।

महाराजपुर पुलिस थाने के प्रभारी जेड वाय खान ने बुधवार को बताया कि कल रात एक वाहन कुंए में गिर गया जिससे वाहन सवार छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी, वहीं तीन लोगों को बचा लिया गया।

यह भी पढ़े | बीजेपी नेताओं ने दिल्ली में सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर किया विरोध प्रदर्शन: 9 दिसंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि कुंए में कोई घेराबंदी नहीं थी और इसलिए चालक कुंए को देख नहीं पाया और वाहन उसमें गिर गया।

खान ने बताया कि वाहन सवार लोग पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के स्वासा गांव के रहने वाले थे और एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिये जा रहे थे।

यह भी पढ़े | CBSE Board Exams 2021: सीबीएससी बोर्ड एक्जाम डेटशीट, सिलेबस, एडमिट कार्ड से जुड़े नए अपडेट्स यहां पढ़ें.

पुलिस ने कहा कि मृतकों की शिनाख्त छत्रपाल सिंह (40), राजु कुशवाहा (37), रामरतन अहिरवार (37), धनश्याम अहिरवार (55), कुलदीप अहिरवार (22) और रामसहाय अहिरवार (50) के तौर पर हुयी है।

उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट