जरुरी जानकारी | शीर्ष 10 में छह कंपनियों की बाजार हैसियत चढ़ी 86,684 करोड़ रुपये, एचडीएफसी का बड़ा योगदान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. पिछले सप्ताह सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से छह कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (एमकैप) में 86,638.71 करोड़ रुपये की वृद्धि दर्ज की गयी। एचडीएफसी और एचडीएफसी बैंक के मूल्यांकन में सबसे अधिक बढोतरी हुई।

नयी दिल्ली, 25 अक्टूबर पिछले सप्ताह सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से छह कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (एमकैप) में 86,638.71 करोड़ रुपये की वृद्धि दर्ज की गयी। एचडीएफसी और एचडीएफसी बैंक के मूल्यांकन में सबसे अधिक बढोतरी हुई।

इनके बाद आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, भारती एयरटेल और एचसीएल टेक्नोलॉजीज का स्थान रहा। हालांकि इस दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल), टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (एचयूएल) और इंफोसिस के बाजार पूंजीकरण में गिरावट देखी गयी।

यह भी पढ़े | उप्र : राजद्रोह मामले में आरोपी की जमानत याचिका पर सुनवाई टाली गई.

इस दौरान देश के निजी क्षेत्र के अग्रणी बैंक एचडीएफसी बैंक का मूल्यांकन 20,198.59 करोड़ रुपये बढ़कर 6,80,092.72 करोड़ रुपये हो गया। एचडीएफसी के बाजार पूंजीकरण में 18,146.58 करोड़ रुपये की वृद्धि देखी गयी और यह 3,70,132.82 करोड़ रुपये हो गया।

इसी तरह भारती एयरटेल का मूल्यांकन 17,894.22 करोड़ रुपये बढ़कर 2,9,962.13 करोड़ रुपये, आईसीआईसीआई बैंक का एम-कैप 14,415.27 करोड़ रुपये बढ़ाकर 2,87,490.70 करोड़ रुपये, कोटक महिंद्रा बैंक का बाजार मूल्यांकन 9,204.18 करोड़ रुपये बढ़कर 2,73,760.15 करोड़ रुपये और एचसीएल टेक्नोलॉजीज का मूल्यांकन 6,824.87 करोड़ रुपये बढ़कर 2,31,272.11 करोड़ रुपये हो गया।

यह भी पढ़े | Maharashtra: 87 साल के बुजुर्ग डॉक्टर डॉक्टर रामचंद्र दानेकर कोरोना संकट में निभा रहे हैं अपनी जिम्मेदारी, लोगों के घर जाकर करते हैं इलाज.

इसके विपरीत, आरआईएल का मूल्यांकन 42,567.02 करोड़ रुपये घटकर 14,28,514.26 करोड़ रुपये पर आ गया। इसी तरह टीसीएस का मार्केट कैप 28,536.89 करोड़ रुपये घटकर 10,08,059.39 करोड़ रुपये, इंफोसिस का 2,385.23 करोड़ रुपये घटकर 4,77,906.02 करोड़ रुपये और हिंदुस्तान यूनिलीवर का मूल्यांकन 1,574.2 करोड़ रुपये घटकर 5,03,756.61 करोड़ रुपये रह गया।

शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज शीर्ष पर बनी रही और इसके बाद टीसीएस का स्थान रहा। इनके बाद क्रमश: एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इंफोसिस, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, भारती एयरटेल और एचसीएल टेक्नोलॉजीज का स्थान रहा।

बीते सप्ताह सेंसेक्स में 702.52 अंक यानी 1.75 प्रतिशत की तेजी रही।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर