देश की खबरें | त्रिपुरा में बांग्लादेश के छह नागरिक और दो भारतीय मददगार गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. त्रिपुरा में बांग्लादेश के छह नागरिकों और दो भारतीय दलालों को अवैध रूप से अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अगरतला, 12 जुलाई त्रिपुरा में बांग्लादेश के छह नागरिकों और दो भारतीय दलालों को अवैध रूप से अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार शाम उत्तरी त्रिपुरा के धर्मनगर स्थित अंतरराज्यीय बस टर्मिनल पर नियमित जांच कर रहे सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) कर्मियों ने बांग्लादेश के चार संदिग्ध नागरिकों और उन्हें धर्मनगर पहुंचने में मदद करने वाले दो भारतीय नागरिकों को हिरासत में लिया।

पुलिस के मुताबिक, सभी छह लोगों को बीएसएफ ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस अधिकारियों को सौंप दिया।

धर्मनगर थाना प्रभारी अधिकारी श्रीकांत बर्धन ने बताया, “प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि छह लोगों में से चार बांग्लादेशी नागरिक हैं। बांग्लादेशी नागरिकों को धर्मनगर पहुंचने में कथित तौर पर मदद करने वाले दो अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया गया है।”

बर्धन ने बताया, “बांग्लादेश के चार नागरिकों को बिना वैध दस्तावेज के भारत में प्रवेश करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया और बाकी दो को घुसपैठियों की मदद करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। अब वे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में हैं।”

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि एक अन्य घटना में पश्चिमी त्रिपुरा के सिधाई से खोवाई जा रहे दो और बांग्लादेशियों को सिधाई थानाक्षेत्र के बेलफंग इलाके से गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि दोनों बांग्लादेशियों को न्यायिक हिरासत में लेने के लिए एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया और मामले में जांच शुरू की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू