देश की खबरें | झारखंड में किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में छह गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के धनबाद जिले में एक किशोरी से

धनबाद (झारखंड), 13 जून झारखंड के धनबाद जिले में एक किशोरी से

दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने सात में से छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

जिले के धनसार इलाके में रविवार शाम से दो दिनों तक 14 वर्षीय एक किशोरी के साथ उसके नाबालिग प्रेमी और उसके छह दोस्तों ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि उनमें से एक ने मोबाइल फोन पर अपराध का वीडियो भी बनाया।

धनसार थाना प्रभारी मनोज पांडेय ने बताया कि पीड़िता के प्रेमी समेत सात आरोपियों में से छह को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनमें से दो नाबालिग बताए जा रहे हैं जबकि चार अन्य वयस्क हैं।

उन्होंने कहा, "उन्हें बृहस्पतिवार को अदालत में पेश किया जाएगा।"

पीड़िता के बयान के अनुसार, उसके प्रेमी ने उसे रविवार शाम धनबाद रेलवे स्टेशन पर बुलाया और दुहाटांड़ स्थित एक मकान में ले गया जहां उसने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

आरोपियों ने अपराध करने के बाद उसे एक कमरे में बंद कर दिया।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि अगली शाम उसके प्रेमी के पांच अन्य दोस्तों ने उसी घर के पास उसके साथ दुष्कर्म किया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि लड़की द्वारा लगाई जा रही मदद की गुहार सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक सभी आरोपी भाग चुके थे।

पुलिस ने जब लड़की के प्रेमी के घर पर छापा मारा तो वहां कोई नहीं मिला। पुलिस पीड़ित परिवार का भी पता लगाने की कोशिश कर रही है।

पीड़िता फिलहाल धनबाद के एक आश्रय गृह में रह रही है और बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) द्वारा उसकी देखभाल की जा रही है।

सीडब्ल्यूसी के अध्यक्ष उत्तम मुखर्जी ने कहा कि उसके परिवार के सदस्यों का विवरण प्राप्त करने के लिए उसे मनाने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन वह सहयोग नहीं कर रही है।

पीड़िता ने दावा किया कि उसके माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है और उसकी छोटी बहन बिहार में रहती है।

मुखर्जी ने कहा, "उसने यह भी दावा किया कि वह बिहार में अपने चाचा के साथ रहती है। हालांकि, उसने अपना नाम और घर का पता बताने से इनकार कर दिया। हम यह भी पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि वह बिहार से धनबाद कैसे पहुंची।"

जांच से जुड़े एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि लड़की के बयान जांच को गुमराह कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, "अब हम लड़की के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए आरोपी प्रेमी से पूछताछ पर निर्भर हैं।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट