देश की खबरें | अफगानिस्तान में स्थिति अनिश्चित : विदेश सचिव श्रृंगला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विदेश सचिव हर्षवर्द्धन श्रृंगला ने शुक्रवार को कहा कि तालिबान के हिंसा के माध्यम से सत्ता हासिल करने के लगातार प्रयासों के कारण अफगानिस्तान में अनिश्चितता का माहौल उत्पन्न हो गया है और देश में हालात अस्थिर है।

नयी दिल्ली, 18 जून विदेश सचिव हर्षवर्द्धन श्रृंगला ने शुक्रवार को कहा कि तालिबान के हिंसा के माध्यम से सत्ता हासिल करने के लगातार प्रयासों के कारण अफगानिस्तान में अनिश्चितता का माहौल उत्पन्न हो गया है और देश में हालात अस्थिर है।

पब्लिक अफेयर्स ऑफ इंडिया के ‘कोविड बाद विश्व में भारत की विदेश नीति : नये खतरे, नये अवसर’ विषय पर डिजिटल माध्यम से अपने संबोधन में विदेश सचिव ने यह बात कही ।

उन्होंने अपने संबोधन के दौरान अमेरिकी सैनिकों की वापसी और तालिबान के सतत रूप से सत्ता हासिल के प्रयासों का उल्लेख किया ।

विदेश सचिव ने अफगानिस्तान में अनिश्चित स्थिति के संदर्भ में लक्षित हत्याएं और क्षेत्रीय आक्रामकता जैसे कारणों का उल्लेख किया ।

उन्होंने कहा कि वह समझते हैं कि हिंसा के स्तर और कतर एवं अन्य स्थानों में जारी वार्ता के बावजूद उनके हिंसा के माध्यम से सत्ता हासिल करने के लगातार प्रयासों से माहौल अनिश्चित हो गया है ।

श्रृंगला ने कहा कि भारत हमेशा से शांतिपूर्ण समाधान का पक्षधर रहा है और उसने हमेशा संघर्षविराम की बात कही है ।

उन्होंने कहा कि भारत ने हमेशा इस बात पर जोर दिया है कि वार्ता सरकार और तालिबान एवं अन्य के बीच होनी चाहिए और इस प्रक्रिया में सभी पड़ोसी देश शामिल हों ।

दीपक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Prediction: अहम मुकाबले में श्रीलंका को हराकर सेमीफाइनल की उम्मीदें जिंदा रखना चाहेगा पाकिस्तान, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Weather Update: पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Indian Railways: भारतीय रेलवे और सेना की बड़ी पहल, पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को रिटायरमेंट के बाद रेलवे में मिलेंगे करियर के नए अवसर

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\