देश की खबरें | हिंसा प्रभावित मणिपुर में स्थिति में सुधार, 11 जिलों में कर्फ्यू में ढील

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिंसा प्रभावित मणिपुर में स्थिति में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है और बीते दो दिनों में राज्य में हिंसा की कोई नयी घटना नहीं सामने आई है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

इंफाल, 10 मई हिंसा प्रभावित मणिपुर में स्थिति में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है और बीते दो दिनों में राज्य में हिंसा की कोई नयी घटना नहीं सामने आई है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इंफाल पश्चिम, बिष्णुपुर, चुराचांदपुर और जिरिबाम सहित 11 प्रभावित जिलों में बुधवार को सुबह पांच बजे से छह घंटे के लिए कर्फ्यू में ढील दी गई। मंगलवार को इन जिलों में कर्फ्यू में चार घंटे की ढील दी गई थी।

मणिपुर में बहुसंख्यक मेइती समुदाय द्वारा उसे अनुसूचित जनजाति का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर हुई जातीय हिंसा में कम से कम 60 लोग मारे गए हैं, करीब 231 लोग घायल हुए हैं और हजारों अन्य विस्थापित हो गए हैं।

अधिकारियों के मुताबिक, चुराचांदपुर से 2,500 प्रभावित लोगों और सीमावर्ती शहर मोरेह में फंसे 500 लोगों को मंगलवार को इंफाल लाया गया।

सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री सपम रंजन सिंह ने मंगलवार रात एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि राहत शिविरों में फिलहाल 4,000 लोगों ने शरण ले रखी है, जहां नियमित तौर पर उनकी स्वास्थ्य जांच की जा रही है और उन्हें मनोवैज्ञानिक काउंसलिंग मुहैया कराई जा रही है।

उन्होंने कहा था कि 26 हजार अन्य लोगों को सुरक्षित जगहों पर स्थानांतरित कर दिया गया है और इनमें से कई ने अपने रिश्तेदारों के घरों में शरण ले ली है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 182 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Stats And Preview: गुवाहाटी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर अपने विजयी रथ को बरकरार रखना चाहेगी राजस्थान रॉयल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Baramati Assembly By-Election 2026: सुनेत्रा पवार के खिलाफ 22 उम्मीदवार मैदान में, कांग्रेस के आकाश मोरे ने नाम वापस लिया