Budget 2022: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लाल कपड़े में लिपटा टैबलेट लेकर बजट पेश करने पहुंचीं

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्त वर्ष 2022-23 का बजट पेश करने के लिए मंगलवार को लाल कपड़े में लिपटा टैबलेट लेकर संसद भवन पहुंचीं. सीतारमण ने वित्त मंत्रालय के अपने कार्यालय के बाहर परंपरागत अंदाज में 'ब्रीफकेस' के साथ तस्वीरें खिंचवाईं.

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Photo Credit : ANI)

नयी दिल्ली, 1 फरवरी : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्त वर्ष 2022-23 का बजट पेश करने के लिए मंगलवार को लाल कपड़े में लिपटा टैबलेट लेकर संसद भवन पहुंचीं. सीतारमण ने वित्त मंत्रालय के अपने कार्यालय के बाहर परंपरागत अंदाज में 'ब्रीफकेस' के साथ तस्वीरें खिंचवाईं. हालांकि, यह सामान्य ब्रीफकेस न होकर लाल कपड़े में लिपटा टैबलेट है. उन्होंने पिछले साल भी डिजिटल अंदाज में अपना बजट भाषण पढ़ा था. डिजिटल स्वरूप वाले बजट को अपने भीतर समेटे हुए इस लाल कपड़े के ऊपर सुनहरे रंग में राष्ट्रीय प्रतीक-चिह्न अशोक स्तंभ भी अंकित था.

पहले वित्त मंत्री बजट को लाल रंग के ब्रीफकेस में रखकर संसद भवन ले जाते थे. लेकिन वर्ष 2019 में वित्त मंत्री बनने के बाद से सीतारमण ने ब्रीफकेस की जगह भारतीय परंपरा के अनुरूप बही-खाते की शक्ल में लाल कपड़े में लिपटे बजट को पेश करना शुरू कर दिया था. कोविड महामारी के बीच 2021 में बजट पेश करने के दिन सीतारमण ने इसमें एक और बदलाव करते हुए डिजिटल बजट पेश किया था. इसके लिए लाल कपड़े में लिपटे टैबलेट के साथ वह नजर आई थीं. इस साल भी सीतारमण ने डिजिटल बजट पेश करने का सिलसिला जारी रखा. यह भी पढ़ें : Budget 2022: विदेश यात्रा में मिलेगी सुविधा, 2022-23 में जारी किया जाएगा ई-पासपोर्ट

डिजिटल इंडिया ने इसे 'आत्मनिर्भर भारत का बजट' बताते हुए कहा कि 'बही-खाते' की जगह वित्त मंत्री ने 'मेड इन इंडिया' टैबलेट के साथ पेपरलेस बजट के साथ नजर आईं. मोदी सरकार के 2014 में सत्ता में आने के बाद से बजट पेश करने की तारीख को 28 फरवरी से बदलकर एक फरवरी कर दिया गया था. इसे अब हर साल एक फरवरी को सुबह 11 बजे संसद में पेश किया जाता है.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू