देश की खबरें | जादू-टोना के संदेह में पांच लोगों की हत्या में शामिल फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए एसआईटी गठित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के पूर्णिया जिले में कथित तौर पर जादू-टोना करने के संदेह में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की नृशंस हत्या में शामिल आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

पूर्णिया, आठ जुलाई बिहार के पूर्णिया जिले में कथित तौर पर जादू-टोना करने के संदेह में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की नृशंस हत्या में शामिल आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

पूर्णिया जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के टेटमा इलाके में जादू-टोना करने के संदेह में तीन महिलाओं समेत एक ही परिवार के पांच सदस्यों की रविवार रात को कथित तौर पर हत्या कर दी गई और उनके शव जला दिये गये।

पूर्णिया पुलिस द्वारा मंगलवार को जारी एक बयान में कहा गया, ‘‘फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए एसआईटी गठित की गई है। तेईस नामजद आरोपियों समेत 25 से ज्यादा लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।’’

इस घटना के सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें छोटू उरांव, मोहम्मद सनाउल और नकुल उरांव शामिल हैं।

गृह विभाग ने पुलिस और प्रशासन से सात दिन के भीतर घटना की विस्तृत जांच रिपोर्ट भी मांगी है।

शुरुआती जांच से पता चलता है कि टेटमा गांव में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की पहले जादू-टोना करने के शक में हत्या की गई। ऐसा लगता है कि आरोपियों ने फिर उनके शवों को झाड़ियों में जला दिया।

जांच से यह भी पता चला है कि सीता देवी, काली, रानी देवी, बाबू लाल और मंजीत राम की हत्या के दौरान वहां 100 से अधिक ग्रामीण मौजूद थे।

उन्होंने बताया कि हत्या करने के बाद वे उनके शव को ट्रैक्टर में रखकर झाड़ियों में ले गए और जला दिया। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों के एक वर्ग ने दावा किया है कि गांव में हाल ही में हुई एक बच्चे की मौत के कारण यह हत्या की गई होगी।

ऐसा संदेह है कि गांव में हाल ही में काले जादू के कारण लड़के की मौत हुई है। मामले की जांच की जा रही है। सभी मृतक एक विशेष जनजाति के थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? क्राइस्टचर्च में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट