देश की खबरें | बहन की हत्या कर शव रसोईघर के फर्श के नीचे छुपाया; आरोपी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शहर के सैरपुर क्षेत्र में कथित रूप से शराब पीने से मना करने पर एक युवक ने अपनी बहन की दुपट्टे से गला घोंट कर हत्या कर दी और उसका शव रसोईघर के फर्श के नीचे दफन कर दिया।

लखनऊ, 26 दिसंबर शहर के सैरपुर क्षेत्र में कथित रूप से शराब पीने से मना करने पर एक युवक ने अपनी बहन की दुपट्टे से गला घोंट कर हत्या कर दी और उसका शव रसोईघर के फर्श के नीचे दफन कर दिया।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि रविवार की रात पुलिस को किसी ने फोन पर शिवानी (20) नामक युवती की हत्या की सूचना दी इसके आधार पर पुलिस ने सोमवार को सैरपुर क्षेत्र के निवासी हिमांशु (22) के घर पहुंच कर उससे पूछताछ की तो उसने अपनी बहन की हत्या करने और उसका शव रसोई घर के फर्श के नीचे दबा देने का गुनाह कुबूल कर लिया।

उन्होंने बताया कि हिमांशु की निशानदेही पर पुलिस ने शिवानी का शव बरामद कर लिया है।

हिमांशु ने अपने इकबालिया बयान में कहा कि उसकी बहन उसे शराब पीने से मना करती थी। शनिवार रात भी वह शराब पीकर आया था, जिस पर उसने झगड़ा किया था, जिससे तैश में आकर उसने दुपट्टे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।

हिमांशु ने यह भी कहा कि उसकी बहन का किसी युवक से प्रेम प्रसंग था और उसने उससे उस युवक से मिलने से मना किया था लेकिन वह नहीं मान रही थी।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक शिवानी के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\