देश की खबरें | सिसोदिया ने भाजपा को ‘बच्चा चोर’ पार्टी कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने एक बच्चे के कथित अपहरण मामले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक पार्षद की गिरफ्तारी का मंगलवार को दिल्ली विधानसभा में जिक्र करते हुए भाजपा को ‘‘बच्चा चोर’’ पार्टी करार दिया।

नयी दिल्ली, 30 अगस्त दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने एक बच्चे के कथित अपहरण मामले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक पार्षद की गिरफ्तारी का मंगलवार को दिल्ली विधानसभा में जिक्र करते हुए भाजपा को ‘‘बच्चा चोर’’ पार्टी करार दिया।

सिसोदिया ने यह भी कहा कि झूठी खबर फैलायी गई कि सीबीआई की तलाशी के दौरान उनके लॉकर से संपत्ति के कागजात मिले थे।

सिसोदिया ने कहा, ‘‘हमने विपक्ष के सभी सवालों का जवाब दिया है। हम उनके झूठ का जवाब नहीं दे सकते। सीबीआई को लॉकर में मेरे बेटे के 'झुनझुना' (एक खिलौना) सहित केवल 70,000 रुपये से 80,000 रुपये का सामान मिला है।’’ सिसोदिया ने सदन में विपक्षी विधायकों के हंगामे के बीच यह बात कही।

सिसोदिया और उनकी पत्नी उस समय मौजूद थे जब सीबीआई की चार सदस्यीय टीम ने वसुंधरा, गाजियाबाद में पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में उनके लॉकर की तलाशी ली थी।

आम आदमी पार्टी (आप) के नेता दिल्ली सरकार की आबकारी नीति 2021-22 के कार्यान्वयन में कथित अनियमितताओं के संबंध में एजेंसी द्वारा दर्ज प्राथमिकी में नामित 15 लोगों और संस्थाओं में शामिल हैं।

हंगामा जारी रहने के बीच विधानसभा उपाध्यक्ष राखी बिड़ला ने विपक्ष के नेता रामवीर सिंह बिधूड़ी को छोड़कर भाजपा के सभी विधायकों को मार्शल की मदद से सदन से बाहर भेज दिया। बाद में बिधूड़ी ने भी विरोध में सदन से बहिर्गमन किया।

सिसोदिया छह दिन पहले मथुरा जंक्शन के एक प्लेटफार्म से चोरी हुए सात महीने के बच्चे की बरामदगी के सिलसिले में भाजपा पार्षद और सात अन्य की गिरफ्तारी का जिक्र कर रहे थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\