सुरक्षा की गारंटी होने पर ही सिरि ए दोबारा शुरू होगी: खेल मंत्री

दो महीने के लॉकडाउन के बाद इटली की टीमें चार मई से व्यक्तिगत ट्रेनिंग शुरू करेंगी। इसके बाद बेहद कड़े नियमों के बीच 18 मई से समूह में ट्रेनिंग शुरू होगी।

स्पाडाफोरा ने इटली की सीनेट में कहा, ‘‘अगर चैंपियनशिप दोबारा शुरू होगी, जैसा हम सभी उम्मीद कर रहे हैं, तो ऐसा इसलिए होगा क्योंकि हमने ऐसे कदम उठाए होंगे और नियम बनाए होंगे कि सभी की पूरी सुरक्षा होगी।’’

दो महीने के लॉकडाउन के बाद इटली की टीमें चार मई से व्यक्तिगत ट्रेनिंग शुरू करेंगी। इसके बाद बेहद कड़े नियमों के बीच 18 मई से समूह में ट्रेनिंग शुरू होगी।

पॉजिटिव नतीजे के बाद पृथक रखने के समय को लेकर काफी बहस हुई है। सरकारी वैज्ञानिकों ने संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने वालों को दो हफ्ते तक पृथक रखने को कहा है।

स्पाडाफोरा ने कहा, ‘‘किसी ने पूछा कि कैशियर के पॉजिटिव पाए जाने पर सुपर मार्केट को बंद नहीं किया जाता लेकिन अगर एक खिलाड़ी के साथ ऐसा होता है तो पूरी टीम को पृथक रखा जाता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘क्योंकि फुटबॉल में खिलाड़ियों के बीच दूरी बनाए रखना संभव नहीं है, उन्हें दौड़ना होता है और विरोधी को पकड़ना होता है जो सुपर मार्केट में नहीं होता।’’

स्पाडाफोरा ने कहा, ‘‘फुटबॉल की प्रकृति ऐसी है कि आप दूरी नहीं बना सकते। खिलाड़ियों को दौड़ना होता है, गोल करना होता है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी