खेल की खबरें | सिराज के चार विकेट, गुजरात टाइटन्स को जीत के लिए मिला 153 रन का लक्ष्य

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. गुजरात टाइटन्स के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज (17 रन देकर चार विकेट) की शानदार गेंदबाजी के सामने सनराइजर्स हैदराबाद रविवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में 20 ओवर में आठ विकेट पर 152 रन ही बना सकी।

हैदराबाद, छह अप्रैल गुजरात टाइटन्स के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज (17 रन देकर चार विकेट) की शानदार गेंदबाजी के सामने सनराइजर्स हैदराबाद रविवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में 20 ओवर में आठ विकेट पर 152 रन ही बना सकी।

सिराज ने सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा को सस्ते में आउट करने के बाद धीमे विकेट पर दो और विकेट अपने नाम किए।

तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा और बायें हाथ के स्पिनर साई किशोर ने दो दो विकेट झटके। अंतिम ओवर से पहले सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर आठ विकेट पर 135 रन था। लेकिन ईशांत शर्मा ने अपने चार ओवर में 53 रन लुटाए जिससे हैदराबाद की टीम 150 रन का आंकड़ा पार करने में सफल रही।

सनराइजर्स हैदराबाद के लिए नीतिश कुमार रेड्डी 31 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे। उसके लिए हेनरिच क्लासेन ने 27 और कप्तान पैट कमिंस ने नाबाद 22 रन का योगदान दिया।

हेड (08) ने सिराज की गेंद बाउंड्री पर पहुंचाकर अच्छी शुरूआत की लेकिन ऑस्ट्रेलिया के इस खतरनाक खिलाड़ी को इसी गेंदबाज ने आउट कर दिया। मिड विकेट पर साई सुदर्शन ने शानदार डाइविंग कैच लपका।

राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में जोश में भरे सिराज ने फिर अभिषेक को पवेलियन भेजा जो सही टाइमिंग नहीं कर पाए और मिड ऑन पर कैच आउट हो गए। इस तरह टीम के सलामी बल्लेबाजों का संघर्ष जारी रहा और पावरप्ले के अंत में टीम का स्कोर दो विकेट पर 45 रन था।

मेहमान टीम दबदबा बनाए थी, लेकिन ग्लेन फिलिप्स के चोटिल होने के कारण उनकी चिंता बढ़ गई। फिजियो के उपचार के बाद फिलिप्स लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर चले गए।

ईशान किशन (17) प्रसिद्ध कृष्णा की शॉर्ट गेंद को पुल करने की कोशिश में इशांत को कैच दे बैठे। नीतिश कुमार रेड्डी (34 गेंद) और क्लासेन (19 गेंद) की जोड़ी ने चौथे विकेट के लिए 50 रन की साझेदारी करके पारी को संभालने की कोशिश की।

इस दौरान दक्षिण अफ्रीका के क्लासेन ने राशिद खान पर कुछ चौके और एक छक्का लगाया।

लेकिन जब सनराइजर्स हैदराबाद सम्मानजनक स्कोर की उम्मीद कर रहा था, तभी बाएं हाथ के स्पिनर आर साई किशोर ने क्लासेन का बड़ा विकेट चटकाया।

16वें ओवर की शुरुआत में साई किशोर की गेंद को मैदान के बाहर मारने की कोशिश में रेड्डी भी आउट हो गए जिससे स्कोर पांच विकेट पर 105 रन हो गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट