देश की खबरें | आईपीएल प्ले-ऑफ के लिए बेथेल की जगह लेंगे सिफर्ट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने बृहस्पतिवार को इंग्लैंड के बल्लेबाज जैकब बेथेल की जगह न्यूजीलैंड के टिम सिफर्ट को शामिल किया है क्योंकि वह राष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं के कारण आईपीएल प्ले-ऑफ के लिए उपलब्ध नहीं होंगे।

नयी दिल्ली, 22 मई रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने बृहस्पतिवार को इंग्लैंड के बल्लेबाज जैकब बेथेल की जगह न्यूजीलैंड के टिम सिफर्ट को शामिल किया है क्योंकि वह राष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं के कारण आईपीएल प्ले-ऑफ के लिए उपलब्ध नहीं होंगे।

बीसीसीआई ने एक बयान में कहा कि यह बदलाव 24 मई से प्रभावी होगा।

न्यूजीलैंड के लिए 66 टी20 मैचों में 1540 रन बनाने वाले सिफर्ट ने इससे पहले आईपीएल में केवल तीन मैच खेले हैं और आखिरी बार 2022 में टूर्नामेंट में शामिल हुए थे। वह दो करोड़ रुपये में आरसीबी से जुड़ेंगे।

बयान में कहा गया है, ‘‘रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने टिम सिफर्ट से करार किया है क्योंकि जैकब बेथेल 23 मई 2025 को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आरसीबी के लीग चरण के मैच के बाद राष्ट्रीय टीम में शामिल होने के लिए 24 मई 2025 को टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 से इंग्लैंड के लिए रवाना होंगे। ’’

बेथेल का आरसीबी के साथ आखिरी मैच शुक्रवार को होगा जब टीम सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी। उनका अंतिम लीग मैच 27 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ होगा।

पंजाब किंग्स, गुजरात टाइटन्स और मुंबई इंडियंस प्ले-ऑफ में जगह बनाने वाली अन्य टीमें हैं।

गुजरात टाइटन्स का प्रतिनिधित्व करने वाले जोस बटलर भी प्ले-ऑफ में नहीं खेलेंगे क्योंकि वह इंग्लैंड की वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू श्रृंखला में खेलेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 37वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से रौंदा, प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LHQ vs PSZ, PSL 2026 38th Match Live Score Update: गद्दाफी स्टेडियम में लाहौर कलंदर्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Live Score Update: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट