खेल की खबरें | सिंकफील्ड कप: गुकेश ने प्रज्ञाननंदा के खिलाफ बाजी ड्रॉ खेली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. विश्व चैंपियनशिप के चैलेंजर भारतीय ग्रैंड मास्टर डी गुकेश ने ग्रैंड चेस टूर के अंतिम टूर्नामेंट सिंकफील्ड कप के तीसरे दौर में हमवतन आर प्रज्ञाननंदा के खिलाफ मुश्किल परिस्थितियों में होने के बावजूद बाजी ड्रॉ कराई।

सेंट लुई (अमेरिका), 22 अगस्त विश्व चैंपियनशिप के चैलेंजर भारतीय ग्रैंड मास्टर डी गुकेश ने ग्रैंड चेस टूर के अंतिम टूर्नामेंट सिंकफील्ड कप के तीसरे दौर में हमवतन आर प्रज्ञाननंदा के खिलाफ मुश्किल परिस्थितियों में होने के बावजूद बाजी ड्रॉ कराई।

एक समय लग रहा था कि यह बााजी आसानी से ड्रॉ हो जाएगी लेकिन तभी गुकेश गलती कर बैठे। प्रज्ञाननंदा हालांकि इसका फायदा नहीं उठा पाए और आखिर में दोनों भारतीय खिलाड़ी अंक बांटने पर सहमत हो गए।

यह दोनों अभी समान 1.5 अंक लेकर संयुक्त जीसरे स्थान पर हैं। प्रज्ञाननंदा ने 2022 के बाद क्लासिकल बाजी में गुकेश को नहीं हराया है।

फ्रांस के अलीरेज़ा फ़िरोज़ा ने भी कुछ विषम पलों से गुजरने के बाद हमवतन मैक्सिम वाचिएर-लाग्रेव के खिलाफ बाजी ड्रॉ कराई। फिरोजा दो अंक लेकर रूस के इयान नेपोम्नियाचची के साथ अभी शीर्ष पर बने हुए हैं।

उज्बेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसात्तोरोव भी अच्छी स्थिति में दिख रहे थे लेकिन उन्हें एक गलती बेहद महंगी पड़ी जिसका फायदा उठाकर फैबियानो कारूआना टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज करने में सफल रहे।

तीसरे दौर में दूसरे विजेता नेपोम्नियाचची थे, जिन्होंने नीदरलैंड के अनीश गिरी के खिलाफ अपेक्षाकृत आसान जीत हासिल की।

मौजूदा विश्व चैंपियन चीन के डिंग लिरेन ने भी वेस्ली सो के खिलाफ अपने लिए पर्याप्त मौके बनाए, लेकिन वह उसका फायदा नहीं उठा पाए और आखिर में उन्हें अंक बांटने पड़े।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू