खेल की खबरें | सिंकफील्ड कप: गुकेश ने गिरी से ड्रॉ खेला, प्रज्ञानानंदा ने करुआना को बराबरी पर रोका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश और आर प्रज्ञानानंदा ने सिंकफील्ड कप में आठ बाजियों में आठवीं बार ड्रॉ खेला। यह टूर्नामेंट ग्रैंड शतरंज टूर का हिस्सा है।

सेट लुई (अमेरिका), 28 अगस्त भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश और आर प्रज्ञानानंदा ने सिंकफील्ड कप में आठ बाजियों में आठवीं बार ड्रॉ खेला। यह टूर्नामेंट ग्रैंड शतरंज टूर का हिस्सा है।

विश्व चैंपियनशिप के चैलेंजर गुकेश ने नीदरलैंड के अनीष गिरी से सिर्फ 23 चाल में ड्रॉ खेला जबकि प्रज्ञानानंदा ने स्थानीय दावेदार फाबियानो करूआना को 28 चाल में बराबरी पर रोका।

आठवें दौर की सभी बाजियां ड्रॉ रही।

फ्रांस के अलीरेजा फिरोजा ने एक दौर शेष रहते ग्रैंड शतरंज टूर जीत लिया और उन्हें अपने इस प्रदर्शन के लिए एक लाख डॉलर की बोनस राशि भी मिलेगी।

आठवें दौर में फिरोजा ने सबसे लंबी बाजी खेली। उनकी और रूस के इयान नेपोमनियाची की बाजी 80 चाल के बाद ड्रॉ पर समाप्त हुई।

दस खिलाड़ियों के इस डबल राउंड रोबिन टूर्नामेंट की दिन की दो अन्य बाजियों में उज्बेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव ने चीन डिंग लिरेन जबकि फ्रांस के मैक्सिम वाचियेर लाग्रेव ने अमेरिका के वेस्ली सो से अंक बांटे।

इस ड्रॉ से फिरोजा के आठ बाजियों में 5.5 अंक हो गए हैं और उन्होंने अजेय बढ़त हासिल कर ली है। करूआना अंकों के आधार पर उनकी बराबरी कर सकते हैं लेकिन इसके लिए उन्हें गिरी को हराना होगा जबकि फिरोजा की प्रज्ञानानंदा के खिलाफ हार की दुआ करनी होगी।

अंक बराबर रहने के बावजूद हालांकि फिरोजा का ग्रैंड शतरंज टूर जीतना तय है।

टूर्नामेंट में पांच खिलाड़ी चार अंक के साथ तीसरे स्थान पर चल रहे हैं जिसमें गुकेश, प्रज्ञानानंदा, वाचियेर लाग्रेव, सो और अब्दुसत्तोरोव शामिल हैं।

नेपोमनियाची और लिरेन 3.5 अंक के साथ संयुक्त रूप से आठवें स्थान पर हैं जबकि इनसे आधा अंक पीछे गिरी अंतिम पायदान पर हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Winner Prediction: टूर्नामेंट के 29वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Rahul Gandhi Citizenship Case: राहुल गांधी नागरिकता विवाद मामला, इलाहाबाद HC कल सुनेगा कांग्रेस नेता का पक्ष, FIR के आदेश पर फिलहाल रोक

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 156 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड