देश की खबरें | मुजफ्फरनगर में गायिका फरमानी नाज के चचेरे भाई की चाकू मारकर हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भजन गाने को लेकर विवाद में आईं मुस्लिम गायिका फरमानी नाज के 17 वर्षीय चचेरे भाई की यहां अज्ञात हमलावरों ने चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश), छह अगस्त भजन गाने को लेकर विवाद में आईं मुस्लिम गायिका फरमानी नाज के 17 वर्षीय चचेरे भाई की यहां अज्ञात हमलावरों ने चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि पीड़ित खुर्शीद गायिका फरमानी नाज का चचेरा भाई है।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि घटना शनिवार रात रतनपुरी के मुहम्मदपुर माफी गांव में हुई।

उन्होंने कहा,‘‘शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। हमने प्राथमिकी दर्ज कर ली है और जांच शुरू कर दी है।’’

नाज ने पिछले साल भगवान शिव की स्तुति करने वाला एक भक्ति गीत ‘हर हर शंभू’ गाया था, जिसे देवबंद के एक मौलवी ने ‘गैर-इस्लामी’ और ‘हराम’ करार दिया था।

मुजफ्फरनगर की रहने वाली नाज ने अपना बचाव करते हुए कहा था कि कलाकारों का कोई धर्म नहीं होता और उन्होंने कोई गलती नहीं की है।

उन्होंने टेलीविजन कार्यक्रम ‘इंडियन आइडल’ के 12वें सत्र में भी हिस्सा लिया था और उनके यूट्यूब चैनल पर 45 लाख से अधिक सब्सक्राइबर हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\