विदेश की खबरें | सिंगापुर के विदेश मंत्री नयी दिल्ली में विशेष आसियान-भारत बैठक में भाग लेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. सिंगापुर के विदेश मंत्री विवियन बालकृष्णन नयी दिल्ली में आसियान-भारत की विशेष बैठक में शामिल होंगे और अपने समकक्ष एस जयशंकर से मुलाकात करेंगे।

सिंगापुर, 15 जून सिंगापुर के विदेश मंत्री विवियन बालकृष्णन नयी दिल्ली में आसियान-भारत की विशेष बैठक में शामिल होंगे और अपने समकक्ष एस जयशंकर से मुलाकात करेंगे।

यहां विदेश मंत्रालय ने कहा कि मंत्री बृहस्पतिवार को भारतीय विदेश मंत्री जयशंकर के साथ नयी दिल्ली में विशेष आसियान-भारत विदेश मंत्रियों की बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे और दिल्ली संवाद-12 के मंत्रिस्तरीय सत्र में संबोधन करेंगे।

सिंगापुर के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि संयोग से, बैठक आसियान-भारत संवाद संबंधों की 30 वीं वर्षगांठ के मौके पर हो रही है।

मंत्री आसियान-भारत रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने और क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम पर विचारों का आदान-प्रदान करने के तरीकों पर चर्चा करेंगे।

बयान में कहा गया है कि बालकृष्णन आसियान के अन्य विदेश मंत्रियों और आसियान महासचिव लिम जॉक होई के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करेंगे।

इसमें कहा गया कि बालकृष्णन अपने समकक्ष जयशंकर और भारत के अन्य मंत्रियों तथा सांसदों के साथ अलग-अलग बैठकें करेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Toss And Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

राजनीति में महिलाओं की सुरक्षा: पप्पू यादव के बयानों ने छेड़ी जरूरी राष्ट्रीय चर्चा