विदेश की खबरें | सिंगापुर ने सभी पक्षों से गाजा में मानवीय युद्धविराम समझौता करने का आग्रह किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. सिंगापुर ने इजराइल-फलस्तीन संघर्ष के सभी पक्षों से गाजा में मानवीय आधार पर युद्धविराम समझौता करने और सभी बंधकों को बिना शर्त तत्काल मुक्त किए जाने का आग्रह किया है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

सिंगापुर, दो नवंबर सिंगापुर ने इजराइल-फलस्तीन संघर्ष के सभी पक्षों से गाजा में मानवीय आधार पर युद्धविराम समझौता करने और सभी बंधकों को बिना शर्त तत्काल मुक्त किए जाने का आग्रह किया है।

सिंगापुर के विदेश मंत्री विवियन बालाकृष्णन ने इजराइली संसद के उस हालिया कानून को लेकर भी ‘‘गहरी चिंता’’ व्यक्त की, जो संयुक्त राष्ट्र फलस्तीनी शरणार्थी एजेंसी ‘यूएनआरडब्ल्यूए’ को इजराइल और कब्जे वाले पूर्वी यरुशलम में काम करने से प्रतिबंधित करता है। यह कानून 28 अक्टूबर को पारित किया गया था।

उन्होंने चिंता जताई कि इससे ‘‘गाजा और उसके बाहर लोगों को राहत पहुंचाने से जुड़े संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों के आवश्यक कार्य में बाधा उत्पन्न होगी।’’

बालाकृष्णन ने स्थानीय परमार्थ संस्था ‘रहमतान लिल आलमीन फाउंडेशन’ (आरएलएएफ) द्वारा संयुक्त राष्ट्र की बाल कल्याण एजेंसी यूनिसेफ को 7,00,000 सिंगापुर डॉलर की धनराशि सौंपे जाने के लिए आयोजित समारोह से पहले कहा, ‘‘सिंगापुर यूनिसेफ, यूएनआरडब्ल्यूए और अन्य संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों के काम की सराहना करता है, जिन्होंने गाजा में जीवन रक्षक सहायता प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और निभा रहे हैं।’’

‘द स्ट्रेट्स टाइम्स’ ने मंत्री के हवाले से कहा, ‘‘हम सभी पक्षों से अंतरराष्ट्रीय कानून का पालन करने का आग्रह करते हैं, जिसमें यह भी शामिल है कि हम इन एजेंसियों के अधिकारियों का सम्मान करें और उनकी सुरक्षा करें। इनमें से कुछ एजेंसी के कर्मी हताहत भी हुए हैं।’’

उन्होंने कहा कि सिंगापुर इजराइल-फलस्तीन संघर्ष के सभी पक्षों से गाजा में मानवीय आधार पर युद्धविराम समझौता करने और हमास द्वारा बंधक बनाए गए सभी लोगों को बिना शर्त तत्काल मुक्त करने का आग्रह करता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज