विदेश की खबरें | सिंगापुर : भारतीय मूल के दो नागरिकों पर धोखाधड़ी के आरोप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. सिंगापुर स्थित कंपनियों के साथ धोखाधड़ी करने के मामले में भारतीय मूल के दो नागरिकों के खिलाफ बृहस्पतिवार को आरोप तय किए गए। स्थानीय मीडिया में आई खबरों में यह जानकारी दी गई।

सिंगापुर, 22 जुलाई सिंगापुर स्थित कंपनियों के साथ धोखाधड़ी करने के मामले में भारतीय मूल के दो नागरिकों के खिलाफ बृहस्पतिवार को आरोप तय किए गए। स्थानीय मीडिया में आई खबरों में यह जानकारी दी गई।

दैनिक समाचार पत्र द स्ट्रेट्स टाइम्स की खबर के मुताबिक 46 वर्षीय हुसैन नैना मोहम्मद पर दो कंपनियों द्वारा दो अन्य फर्मों को 40 लाख सिंगापुर डॉलर से अधिक के भुगतान को लेकर कथित तौर पर धोखाधड़ी करने के आरोप है। इनमें से एक फर्म में हुसैन खुद साझेदार है।

उस पर एक अन्य कंपनी के निदेशक के साथ मिलकर साजिश रचने का भी आरोप लगाया गया है । इसमें पीड़ित कंपनियों को चार लाख डॉलर से अधिक के भुगतान को लेकर धोखाधड़ी की साजिश की गई।

हुसैन के साथ मिलकर धोखाधड़ी करने के मामले में एक कंपनी के निदेशक 66 वर्षीय एल्डो थोट्टुंगल मथाई के खिलाफ भी आरोप तय किए गए हैं। दोनों आरोपी भारतीय नागरिक हैं और उन्हें सिंगापुर में 'स्थायी निवासी' का दर्जा प्राप्त है।

समाचार पत्र की खबर के मुताबिक इसके अलावा हुसैन पर 20 अन्य आरोप भी हैं, जिसमें 18 मामले धोखाधड़ी के हैं जबकि दो मामले धनशोधन के हैं। गौरतलब है कि धोखाधड़ी के प्रत्येक मामले में दोषी पाए जाने पर दोनों को 10-10 साल की जेल और उन पर जुर्माना भी लगाया जा सकता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

India vs New Zealand 2nd T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड दूसरा टी-20 मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी