विदेश की खबरें | सिंगापुर: दो भारतीय नागरिकों पर होटल में महिला को लूटने का आरोप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. सिंगापुर की जिला अदालत ने एक होटल के कमरे में कपड़े का कथित तौर पर इस्तेमाल करते हुए एक महिला के हाथ-पैर बांधकर उसे लूटने के लिए दो भारतीयों पर सोमवार को आरोप तय किये।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

सिंगापुर, 28 अप्रैल सिंगापुर की जिला अदालत ने एक होटल के कमरे में कपड़े का कथित तौर पर इस्तेमाल करते हुए एक महिला के हाथ-पैर बांधकर उसे लूटने के लिए दो भारतीयों पर सोमवार को आरोप तय किये।

अरोक्कियासामी डाइसन (22) और राजेंद्रन मायिलारसन (28) पर लूट-पाट करने का आरोप लगाया गया है और उन्हें केंद्रीय पुलिस डिवीजन में रिमांड पर रखने का आदेश भी दिया गया है।

‘द स्ट्रेट्स टाइम्स’ की खबर के मुताबिक, घटना 26 अप्रैल करीब शाम सात बजे उस समय की है, जब जालान बेसर स्थित ‘एमराइज होटल किचनर’ के एक कमरे में दोनों आरोपियों ने कथित तौर पर 38 वर्षीय महिला के हाथ-पैर बांध दिए।

खबर में बताया गया कि दोनों भारतीय नागरिकों पर यह भी आरोप है कि उन्होंने महिला को थप्पड़ मारे और वे उसका पासपोर्ट, बैंक कार्ड और 2,000 सिंगापुर डॉलर की नकदी सहित अन्य सामान लूटकर भाग गए।

पुलिस ने पहले दिए गए बयान में बताया था कि अधिकारियों को 26 अप्रैल को रात करीब नौ बजे इस मामले की जानकारी दी गई थी।

खबर के मुताबिक, केंद्रीय पुलिस डिवीजन के अधिकारियों ने पुलिस कैमरों और सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान का पता लगाने में कामयाबी हासिल की और मामला दर्ज होने के चार घंटे के भीतर ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि महिला का सारा सामान बरामद कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में अपराधी को पांच से 20 वर्ष की जेल हो सकती है और उसे कम से कम 12 बेंत भी मारे जा सकते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Toss And Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

राजनीति में महिलाओं की सुरक्षा: पप्पू यादव के बयानों ने छेड़ी जरूरी राष्ट्रीय चर्चा