विदेश की खबरें | सिंगापुर : नियोक्ता की सास की हत्या के मामले में घरेलू सहायिका को उम्रकैद की सजा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. सिंगापुर में एक भारतीय महिला की हत्या करने के आरोप में म्यामां की एक आया को यहां की एक अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनायी है । एक मीडिया रिपोर्ट में रविवार को यह जानकारी दी गई।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

सिंगापुर, 16 जुलाई सिंगापुर में एक भारतीय महिला की हत्या करने के आरोप में म्यामां की एक आया को यहां की एक अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनायी है । एक मीडिया रिपोर्ट में रविवार को यह जानकारी दी गई।

मीडिया में आयी खबरों में कहा गया है कि हत्या करने वाली महिला का नाम जिन मार न्वे है और वह पीड़िता के दामाद के घर में घरेलू सहायिका के तौर पर काम करती थी । उसे जानबूझकर पीड़िता पर चाकू से हमला कर हत्या का दोषी पाया गया था।

द स्ट्रेट्स टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी आया न्वे को चार जुलाई को सजा सुनाई गई थी। उसने यह स्वीकार किया कि पीड़िता ने उसे एजेंट के पास वापस भेजने की धमकी दी थी, जिसके बाद उसने गुस्से में उस पर चाकू से 26 बार हमला किया था।

रिपोर्ट के मुताबिक, वित्तीय नियंत्रक मिस्टर एस ने उसे काम पर रखा था। शुरुआत में मार न्वे को अपने नियोक्ता के साथ काम करने में कोई समस्या नहीं थी, लेकिन दो सप्ताह बाद 26 मई 2018 को जब नियोक्त की सास एक महीने के लिये परिवार के साथ रहने भारत से सिंगापुर आई, तब न्वा को बुजुर्ग महिला के साथ रहने में समस्या होने लगी।

रिपोर्ट में कहा गया है कि बुजुर्ग महिला, उसके साथ मारपीट और दुर्व्यवहार करती थी और उसे एजेंट के पास वापस भेजने की धमकी दे रही थी, जिसके बाद कर्ज में डूबी मार न्वे को लगा कि उसे वापस अपने देश भेज दिया जाएगा, इसलिये 25 जून 2018 को गुस्से में उसने रसोईघर से चाकू उठाया और बुजुर्ग महिला पर 26 बार चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी।

मार न्वे ने गिरफ्तारी के बाद शुरू में बुजुर्ग महिला की हत्या से इनकार किया और हत्या का दोष दो पुरुषों पर मढ़ा और काल्पनिक हमलावरों के बारे में विस्तार बताया, लेकिन बाद में उसने हत्या की बात कबूल ली।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Live Toss And Scorecard: पललेकेले में श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच अहम मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Wadala Horror: मुंबई के वडाला में दर्दनाक हादसा, कंटेनर से 40 टन की लोहे की प्लेट नीचे गिरा, दबने से कार चालक की मौत (Disturbing Video)

\