विदेश की खबरें | सिंगापुर: घरेलू सहायिका की हत्या के मामले में सजा काट रही भारतीय महिला ने और आरोप स्वीकार किए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. सिंगापुर में अपनी बेटी की म्यांमा मूल की घरेलू सहायिका की पीट-पीटकर हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रही भारतीय मूल की 64 वर्षीय महिला ने बृहस्पतिवार को अदालत में स्वीकार किया कि उसने अपने दामाद को वह सीसीटीवी कैमरा हटाने के लिए कहा था, जिसमें अपराध के सबूत छिपे हुए थे।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

सिंगापुर, 15 जून सिंगापुर में अपनी बेटी की म्यांमा मूल की घरेलू सहायिका की पीट-पीटकर हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रही भारतीय मूल की 64 वर्षीय महिला ने बृहस्पतिवार को अदालत में स्वीकार किया कि उसने अपने दामाद को वह सीसीटीवी कैमरा हटाने के लिए कहा था, जिसमें अपराध के सबूत छिपे हुए थे।

‘द स्ट्रेट टाइम्स’ समाचार पत्र की खबर के अनुसार प्रेमा एस. नारायणसामी 2016 में म्यांमा की नागरिक पियांग एनगे डॉन (24) की पीट-पीटकर हत्या के मामले में 14 वर्ष के कारावास की सजा काट रही है। डॉन के सिर में चोट लगने के बाद उसकी मौत हो गई थी। आरोप है कि लगभग 14 महीने तक उसे प्रताड़ित किया गया था।

प्रेमा की बेटी गायत्री को घरेलू सहायिका की पिटाई और मौत के लिए 2021 में 30 साल की जेल की सजा सुनाई गई थी।

प्रेमा ने बृहस्पतिवार को अपने 44 वर्षीय पुलिसकर्मी दामाद केविन चेल्वम को रिकॉर्डर हटाकर सबूत गायब करने के लिए उकसाने का आरोप स्वीकार किया।

अभियोजन पक्ष ने कहा कि प्रेमा जानती थी कि उसकी और गायत्री की हरकतें घर में लगे क्लोज-सर्किट टेलीविज़न (सीसीटीवी) कैमरों में कैद हो गई हैं और उसने चेल्वम को सीसीटीवी हटाने के लिए कहा क्योंकि वह नहीं चाहती थी कि फुटेज पुलिस के हाथ लगे।

अभियोजन पक्ष ने कहा कि चेल्वम शुरू में ऐसा नहीं करना चाहता था, लेकिन कथित तौर पर प्रेमा के आग्रह पर उसने सीसीटीवी हटाकर प्रेमा को सौंप दिया। जब एक पुलिस अधिकारी ने सीसीटीवी फुटेज पेश करने के लिए कहा तो उसने झूठ बोल दिया कि कोई फुटेज नहीं है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\