विदेश की खबरें | सिंगापुर: भारतीय मूल के एक व्यक्ति को घरेलू सहायिका से छेड़छाड़ करने के आरोप में जेल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. भारतीय मूल के एक व्यक्ति को एक महिला से छेड़छाड़ करने और हथियार से एक अन्य व्यक्ति को चोट पहुंचाने के जुर्म में 10 माह जेल की सजा सुनाई गई है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

सिंगापुर, 27 जनवरी भारतीय मूल के एक व्यक्ति को एक महिला से छेड़छाड़ करने और हथियार से एक अन्य व्यक्ति को चोट पहुंचाने के जुर्म में 10 माह जेल की सजा सुनाई गई है।

अदालत के दस्तावेजों के अनुसार 28 सितंबर 2022 को जब एक घरेलू सहायिका खाद्य पदार्थ खरीदने जा रही थी तो सिंगाराम पालियानेपन (61) ने घरेलू सहायिका को पेयपदार्थ खरीदने के लिए पैसे देने चाहे लेकिन उसने मना कर दिया। बाद में सिंगाराम के जोर देने पर उसने पैसे ले लिए।

खाद्य पदार्थ खरीदने के बाद जब वह अपने नियोक्ता के आवास पर जाने लगी तो सिंगाराम ने उसका पीछा किया। दोनों के एक आवासीय इमारत की लिफ्ट में पहुंचने के बाद सिंगाराम ने 17वें माले के लिए बटन दबाया, जब महिला पांचवें माले के लिए बटन दबाने लगी तो उसने उसे रोक दिया।

उप लोक अभियोजक जोर्डी के. ने कहा कि लिफ्ट चलने पर सिंगाराम ने घरेलू सहायिका से छेड़छाड़ की। लिफ्ट के 17वें माले पर पहुंचने के बाद सिंगाराम ने पीड़िता को साथ आने को कहा।

महिला के इनकार करने के बाद सिंगाराम भी वापस लिफ्ट में आ गया और लिफ्ट को सातवें माले ले जाने के लिए बटन दबाया और फिर महिला से छेड़छाड़ की। उसकी यह सारी हरकतें सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गईं।

सिंगाराम को 28 सितंबर को गिरफ्तार कर लिया गया और अगले दिन जमानत पर रिहा कर दिया गया।

लगभग एक महीने बाद 28 अक्टूबर को सिंगाराम ने साइकिल की दुकान पर एक व्यक्ति से मारपीट की ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट