विदेश की खबरें | सिंगापुर: नस्लीय भेदभाव को बढ़ावा देने के आरोप में भारतीय मूल के व्यक्ति को जेल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. सिंगापुर में नस्लीय भेदभाव को बढ़ावा देने के आरोप में 52 वर्षीय एक भारतीय मूल के व्यक्ति को सोमवार को दो सप्ताह जेल की सजा सुनाई गई।

सिंगापुर, आठ फरवरी सिंगापुर में नस्लीय भेदभाव को बढ़ावा देने के आरोप में 52 वर्षीय एक भारतीय मूल के व्यक्ति को सोमवार को दो सप्ताह जेल की सजा सुनाई गई।

मीडिया में प्रकाशित खबर के अनुसार उक्त व्यक्ति ने दावा किया था कि सत्तारूढ़ पीपुल्स एक्शन पार्टी देश में मलय लोगों को हाशिये पर रखना चाहती है।

स्ट्रेट्स टाइम्स में प्रकाशित खबर के अनुसार सिराजुदीन अब्दुल मजीद को नस्लीय भावनाओं को ठेस पहुंचाने और नस्ल के आधार पर दो समुदायों के बीच शत्रुता को बढ़ावा देने का दोषी पाया गया।

खबर में कहा गया कि शत्रुता को बढ़ावा देने के लिए इसी प्रकार के दो अन्य आरोपों में भी मजीद को दोषी पाया गया।

पिछले साल मजीद ने 12 और 13 जून को तीन लोगों को संदेश भेजे थे जिनमें दावा किया गया था कि सत्तारूढ़ पार्टी “मलय समुदाय को अल्पसंख्यक से भी नीचे का दर्जा देना चाहती है” और देश के मूल निवासी मलय समुदाय के लोगों के बीच अन्य नस्ल के लोगों की घुसपैठ कराना चाहती है।

उन्होंने इन संदेशों को अन्य लोगों से साझा करने के लिए कहा था। इनमें से एक व्यक्ति ने बाद में पुलिस को इसकी जानकारी दी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में फिन एलन की आई आंधी, दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर न्यूजीलैंड ने फाइनल में बनाई अपनी जगह; यहां देखें SA बनाम NZ मैच का स्कोरकार्ड

India vs England, ICC T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Stats And Preview: दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के सामने रखा 170 रनों का टारगेट, मार्को जानसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

बिहार की राजनीति में बड़ा मोड़: क्या सीएम नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा? राज्यसभा जाने की अटकलों से हलचल तेज

\