विदेश की खबरें | सिंगापुर: कोविड के 7,109 नये मामले, एक व्यक्ति में मंकीपॉक्स की पुष्टि

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. सिंगापुर में मंगलवार को दोपहर तक कोविड-19 के 7,109 नये मामले दर्ज किए गए, जिनमें 6,393 स्थानीय संक्रमण के और 716 अन्य मामले शामिल हैं।

सिंगापुर, 22 जून सिंगापुर में मंगलवार को दोपहर तक कोविड-19 के 7,109 नये मामले दर्ज किए गए, जिनमें 6,393 स्थानीय संक्रमण के और 716 अन्य मामले शामिल हैं।

स्थानीय मीडिया के अनुसार, एक मरीज़ में मंकीपॉक्स के संक्रमण की भी पुष्टि हुई है।

महामारी की शुरुआत के बाद से सिंगापुर में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के 13,78,090 मामले मिले और 1,405 मरीज़ों ने दम तोड़ा।

स्वास्थ्य मंत्रालय (एमओएच) के मुताबिक, सिंगापुर में कोविड-19 के सामुदायिक स्तर के संक्रमण में हर सप्ताह लगभग 23 प्रतिशत की वृद्धि हो रही है। इसका मुख्य कारण ओमीक्रोन के उप-स्वरूप बी.ए.4 और बी.ए.5 का प्रसार है।

हालांकि, बी.ए.2 स्वरूप अभी भी सिंगापुर में कोविड-19 संक्रमण के अधिकतर मामलों के लिए जिम्मेदार है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा ‘‘लेकिन बी.ए.4 और बी.ए.5 संक्रमणों का अनुपात बढ़ रहा है। ’’

मंत्रालय ने कहा कि पिछले सप्ताह में कोरोना वायरस के लगभग 30 प्रतिशत मामले बी.ए.4 और बी.ए.5 स्वरूप के थे, जबकि पिछले तीन सप्ताह में यह क्रमशः 17 प्रतिशत, आठ प्रतिशत और तीन प्रतिशत थे।

मंत्रालय के अनुसार, “बी.ए.4 और बी.ए.5 के मामलों में वृद्धि जारी रहने की संभावना है। इसका कारण बी.ए.2 की तुलना में उनकी उच्च संचरण क्षमता है।”

मंत्रालय ने सिंगापुर में मंकीपॉक्स संक्रमण के एक मामले की भी पुष्टि की है।

'चैनल न्यूज एशिया' की खबर के अनुसार, “42 वर्षीय एक ब्रिटिश नागरिक विमान सहायक के रूप में काम करते हैं, उनमें 20 जून को मंकीपॉक्स संक्रमण की पुष्टि की गयी।”

'चैनल न्यूज़ एशिया' के अनुसार, उनकी हालत स्थिर है, लेकिन उन्हें राष्ट्रीय संक्रामक रोग केंद्र (एनसीआईडी) में भर्ती कराया गया है और उनके संपर्क में आये अन्य लोगों का पता लगाया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट