खेल की खबरें | सिंधू ने तोक्यो ओलंपिक में जीत के साथ किया आगाज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत की पदक उम्मीद विश्व चैम्पियन पी वी सिंधू ने तोक्यो ओलंपिक बैडमिंटन महिला एकल वर्ग में इस्राइल की सेनिया पोलिकारपोवा पर सीधे गेमों में आसान जीत दर्ज करके अपने अभियान की शुरूआत की ।

तोक्यो, 25 जुलाई भारत की पदक उम्मीद विश्व चैम्पियन पी वी सिंधू ने तोक्यो ओलंपिक बैडमिंटन महिला एकल वर्ग में इस्राइल की सेनिया पोलिकारपोवा पर सीधे गेमों में आसान जीत दर्ज करके अपने अभियान की शुरूआत की ।

रियो ओलंपिक की रजत पदक विजेता छठी वरीयता प्राप्त सिंधू ने 58वीं रैंकिंग वाली इस्राइली प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ 21 . 7, 21 . 10 से 28 मिनट में यह मुकाबला जीता ।

दुनिया की सातवें नंबर की खिलाड़ी सिंधू का सामना अब हांगकांग की चियुंग एंगान यि से होगा जो विश्व रैंकिंग में 34वें स्थान पर हैं ।

जीत के बाद सिंधू ने कहा ,‘‘ यह मैच आसान था लेकिन मैने इसे हलके में नहीं लिया । हर समय फोकस बनाये रखना और हर मैच में हर अंक हासिल करने की कोशिश अहम होती है ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ यह आसान मैच था लेकिन मैने सुनिश्चित किया कि हम कुछ रेलियां लगाये और मुझे कोर्ट पर खुद को ढालने में मदद मिले ।’’

सिंधू ने आक्रामक शुरूआत की लेकिन एक समय 3 . 4 से पीछे चली गई । उन्होंने हालांकि तुरंत वापसी करते हुए सेनिया को गलती करने पर मजबूर किया और ब्रेक तक 11 . 5 की बढत बना ली ।

इसके बाद उन्होंने लगातार 13 अंक बनाये । अपने चिर परिचित सीधे और क्रॉसकोर्ट स्मैश का पूरा इस्तेमाल करके उन्होंने सेनिया को दबाव से निकलने का मौका ही नहीं दिया । सेनिया के एक शॉट चूकने के साथ ही सिंधू ने पहला गेम जीत लिया ।

दूसरी ओर घुटने पर पट्टी बांधकर खेल रही सेनिया अपनी लय हासिल करने के लिये जूझती दिखी । दूसरे गेम में सिंधू ने 9 . 3 की बढत बना ली और ब्रेक के समय सात अंक के फायदे पर थी । ब्रेक के बाद इस्राइली खिलाड़ियों की गलतियों का सिंधू ने पूरा फायदा उठाया ।

अपनी निचली रैंकिंग वाली प्रतिद्वंद्वी के बारे में उन्होंने कहा ,‘‘ मुझे लगता है कि यह महत्वपूर्ण है कि आप अपने सारे स्ट्रोक्स खेलें और उनकी आदत डाल लें ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ ऐसे में ऊंची रैंकिंग वाले या मजबूत प्रतिद्वंद्वी के सामने उस तरह के स्ट्रोक्स खेलने में दिक्कत नहीं होती । हालात के अनुरूप ढलना भी अहम है ।’

शनिवार को पुरूष युगल में भारत के सात्विक साइराज रांकिरेड्डी और चिराग शेट्टी ने दुनिया की तीसरे नंबर की जोड़ी चीनी ताइपै के यांग ली और चि लिन वांग काो हराया था । वहीं बी साइ प्रणीत पहला मुकाबला हार गए थे ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड