खेल की खबरें | सिंधू, श्रीकांत मैड्रिड मास्टर्स के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय खिलाड़ी पीवी सिंधू और किदांबी श्रीकांत गुरुवार को यहां अपने-अपने मुकाबलों को सीधे गेम में जीत कर मैड्रिड स्पेन मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट के एकल क्वार्टर फाइनल में पहुंच गये।

मैड्रिड, 30 मार्च भारतीय खिलाड़ी पीवी सिंधू और किदांबी श्रीकांत गुरुवार को यहां अपने-अपने मुकाबलों को सीधे गेम में जीत कर मैड्रिड स्पेन मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट के एकल क्वार्टर फाइनल में पहुंच गये।

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता सिंधू इस साल पहली बार किसी टूर्नामेंट के अंतिम आठ में पहुंची। उन्होंने महिला एकल के आधे घंटे से अधिक समय तक चले मुकाबले में इंडोनेशिया की पुत्री कुसुमा वारदानी को 21-16 21-14 से मात दी।

विश्व रैंकिंग में 21वें स्थान पर काबिज श्रीकांत ने दूसरे दौर के मैच में 49वीं रैंकिंग के खिलाड़ी हमवतन बी साई प्रणीत को 21-15, 21-12 से हराया।

दूसरी वरीयता प्राप्त 27 साल की सिंधू चोट से वापसी के बाद लय हासिल करने के लिए जूझ रही है। वह 2023 में पहली बार दूसरे दौर की बाधा को पार करने में सफल रही।

लगातार खराब प्रदर्शन के कारण नवंबर 2016 के बाद पहली बार रैंकिंग में शीर्ष 10 खिलाड़ियों की सूची से बाहर होने वाली सिंधू के सामने अंतिम आठ में डेनमार्क की मिया ब्लिचफेल्ट की चुनौती होगी।

पुरुष एकल में श्रीकांत के सामने क्वार्टर फाइनल में पूर्व विश्व नंबर एक खिलाड़ी जापान के केंटा निशिमोतो की कड़ी चुनौती होगी।

निशिमोतो को दूसरे दौर के मैच में फ्रांस के अर्नोद मर्केल ने वाकओवर दे दिया।

किरण जॉर्ज और प्रियांशु राजावत दूसरे दौर में हारकर पुरुष एकल स्पर्धा से बाहर हो गए।

जॉर्ज को डेनमार्क के मैग्नस जोहानसेन ने 31 मिनट में 17-21 12-21 से हराया जबकि राजावत को फ्रांस के टोमा जूनियर पोपोव ने 14-21 15-21 से हराया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू