देश की खबरें | सिंधू, सात्विक-चिराग ने इंडिया ओपन में किया जीत के साथ आगाज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पीवी सिंधू और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी एवं चिराग शेट्टी की युगल जोड़ी को भारतीय खिलाड़ियों के लिए मिश्रित नतीजे वाले शुरुआती दिन मंगलवार को इंडिया ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे दौर में आगे बढ़ने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी।

नयी दिल्ली, 14 जनवरी पीवी सिंधू और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी एवं चिराग शेट्टी की युगल जोड़ी को भारतीय खिलाड़ियों के लिए मिश्रित नतीजे वाले शुरुआती दिन मंगलवार को इंडिया ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे दौर में आगे बढ़ने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी।

दिसंबर में अपनी शादी के कारण सत्र के शुरुआती मलेशिया ओपन सुपर 1000 से चूकने के बाद सिंधू लय हासिल करने के लिए संघर्ष करते दिखी। वह हालांकि दुनिया की 24वें नंबर की चीनी ताइपे की सुंग शुओ युन पर 21-14, 22-20 से जीत हासिल करने में सफल रहीं।

इस जीत के बाद सिंधू ने कहा, ‘‘लंबे ब्रेक के बाद लय हासिल करना हमेशा मुश्किल होता है, लेकिन मैं सीधे गेम में मैच जीतकर खुश हूं। मैं दूसरे गेम में शटल को अपने मनमुताबिक नहीं मार पा रही थी लेकिन मुझे वापसी करने का विश्वास था।’’

विश्व रैंकिंग में 16वें नंबर पर काबिज भारतीय खिलाड़ी का 950,000 डॉलर पुरस्कार राशि वाले टूर्नामेंट के दूसरे दौर में जापान की मनामी सुइजु से मुकाबला होगा।

पुरुष युगल में खिताब के दावेदार सातवीं वरीयता प्राप्त सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने कड़ी चुनौती से उबरते हुए विश्व रैंकिंग में सातवें स्थान पर काबिज मलेशिया के मैन वेई चोंग और काई वुन टी की जोड़ी को 23-21, 19-21, 21-16 से हराया।

शुरुआती गेम को मुश्किल से जीतने के बाद भारतीय जोड़ी ने  चोंग और टी को वापसी का मौका दे दिया जिससे यह मुकाबला तीसरे सेट में चला गया। सात्विक और चिराग की जोड़ी ने तीसरे गेम में 11-9 की बढ़त बनायी लेकिन मलेशिया की जोड़ी ने 16-18 के स्कोर के साथ टक्कर देना जारी रखा। भारतीय जोड़ी ने हालांकि मलेशिया के खिलाडियों की गलतियों का फायदा उठाते हुए यह गेम और मैच जीत लिया।

चिराग ने कहा, ‘‘वे हमेशा एक मजबूत टीम रहे हैं। उन्होंने काफी अच्छी तरह से बचाव किया। उन्हें चकमा देना बहुत मुश्किल था।  हमें खुशी है कि हम तीसरे गेम के आखिरी क्षणों में वापसी कर सके।’’

प्रतिभाशाली किरण जॉर्ज ने तीन गेम के रोमांचक मुकाबले में तीन मैच प्वाइंट बचाते हुए जापान के विश्व नंबर 25 युशी तनाका के खिलाफ जीत हासिल की। किरण ने 21-19, 14-21, 27-25 से जीत हासिल की।

किरण का अगला मुकाबला थाईलैंड की चौथी वरीयता प्राप्त कुनलावुत वितिदसर्न और फ्रांस के एलेक्स लानियर के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा।

मिश्रित युगल में तनीषा क्रास्टो और ध्रुव कपिला की भारतीय जोड़ी चीनी ताइपे की चेन चेंग कुआन और सू यिन-हुई की जोड़ी पर 8-21, 21-19, 21-17 से जीत के साथ दूसरे दौर में पहुंच गयी। पूर्व राष्ट्रीय चैंपियन अश्विनी भट्ट और शिखा गौतम की महिला युगल भी आगे बढ़ने में सफल रही। इस भारतीय जोड़ी ने क्रिस्टल लाई और जैकी डेंट की जोड़ी को 22-20, 21-18 से हराया।

पांचवीं वरीयता प्राप्त त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की जोड़ी को हालांकि हार का सामना करना पड़ा। हाल ही सैयद मोदी अंतरराष्ट्रीय सुपर 300 का खिताब जीतने वाली भारतीय महिला जोड़ी को जापान की अरिसा इगारशी योजना अयाको सकुरमोटो से 21-23, 19-21 से हार का सामना करना पड़ा।

अमृता प्रमथेश और सोनाली सिंह की जोड़ी भी थाईलैंड की ओ जोंगसाथापोर्नपार्न और एस सुवाचाई की जोडी से 21-19, 15-21, 12-21 से हार गईं।

मिश्रित युगल में एस करुणाकरण और ए वरियाथ को टी गिक्वेल और डी डेलरू की फ्रांस की जोड़ी से 12-21, 10-21 से हार का सामना करना पड़ा। रोहन कपूर और रुत्विका गद्दे ने भी कड़ा संघर्ष किया लेकिन ही योंग काई टेरी और जिन यू जिया की जोड़ी से 21-17, 18-21, 15-21 से हार गए।

पूर्व विश्व नंबर एक किदांबी श्रीकांत के टूर्नामेंट से हटने के कारण पहले दौर के प्रतिद्वंद्वी चीन के वेंग होंग यांग को वॉकओवर मिल गया।  श्रीकांत को कुछ खिलाड़ियों के टूर्नामेंट से नाम वापस लेने के बाद आखिरी समय में टूर्नामेंट में प्रवेश दिया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs England, 4th ODI Match Live Toss And Scorecard: लाहौर में पाकिस्तान के कप्तान शाहीन शाह अफरीदी ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs England 4th ODI Match Toss Winner Prediction: लाहौर में पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

Pakistan vs England 4th ODI Match Key Players To Watch Out: लाहौर में पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

Pakistan vs England 4th ODI Match Dream11 Prediction: लाहौर में आज पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच होगी करो या मरो की जंग, इन स्टार खिलाड़ियों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी इलेवन टीम