खेल की खबरें | सिंधू, प्रणय स्विस ओपन सेमीफाइनल में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पी वी सिंधू और एच एस प्रणय अपने अपने मुकाबले में सीधे गेम में जीत दर्ज करके स्विस ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गए ।

बासेल, 25 मार्च दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पी वी सिंधू और एच एस प्रणय अपने अपने मुकाबले में सीधे गेम में जीत दर्ज करके स्विस ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गए ।

दूसरी वरीयता प्राप्त सिंधू ने कनाडा की पांचवीं वरीयता प्राप्त मिशेले लि को 36 मिनट में 21 . 10, 21. 19 से हराया । वहीं प्रणय ने राष्ट्रमंडल खेलों के पूर्व स्वर्ण पदक विजेता पारूपल्ली कश्यप को 21 . 16, 21 . 16 ये मात दी ।

पूर्व विश्व चैम्पियन सिंधू का सामना अब थाईलैंड की सुपानिदा केतेथोंग से होगा ।

दूसरी ओर प्रणय का सामना इंडोनेशिया के एंथोनी सिनिसुका जिंटिंग से होगा जिन्होंने भारत के समीर वर्मा को 21 . 17, 21 . 14 से मात दी ।

सिंधू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिद्वंद्वी को पहले ही गेम में करारी शिकस्त दी । स्कोर 3 . 3 से बराबर होने पर उसने दो बार लगातार सात अंक बनाये । वह पहले गेम में 10 . 3 से आगे थी और फिर 17 . 4 से बढत बना ली ।

दूसरा गेम करीबी था । सिंधू पीछे चल रही थी लेकिन जल्दी ही वापसी करके स्कोर 4 . 4 किया । वह 7 . 4 से आगे थी लेकिन कनाडा की खिलाड़ी ने अंतर एक अंक का कर दिया ।

सिंधू ने वापसी करके 14 . 9 की बढत बनाई लेकिन लि ने स्कोर 16 . 16 कर लिया । सिंधू ने बराबरी से मुकाबला करते हुए आखिर में 21 . 19 से जीत दर्ज की ।

महिला युगल में अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी को मलेशिया की विवियन हू और चियू सियेन किम ने हरा दिया ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू