खेल की खबरें | सिंधू जापान मास्टर्स के प्री क्वार्टर फाइनल में हारी, भारतीय चुनौती समाप्त

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पी वी सिंधू के प्री क्वार्टर फाइनल में हारने के साथ ही बृहस्पतिवार को कुमामोतो मास्टर्स जापान सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारत की चुनौती समाप्त हो गई ।

कुमामोतो (जापान), 12 नवंबर दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पी वी सिंधू के प्री क्वार्टर फाइनल में हारने के साथ ही बृहस्पतिवार को कुमामोतो मास्टर्स जापान सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारत की चुनौती समाप्त हो गई ।

दुनिया की 20वें नंबर की खिलाड़ी सिंधू टूर्नामेंट में आखिरी भारतीय खिलाड़ी बची थीं । उनसे पहले लक्ष्य सेन और महिला युगल में त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद हारकर बाहर हो चुके हैं ।

सिंधू ने पहला गेम जीतने के बाद लय खो दी और कनाडा की मिचेले ली ने उन्हें 17 . 21, 21 . 16, 21 . 17 से हरा दिया ।

करीब सवा घंटे तक चले मुकाबले में पहले गेम में बराबरी की टक्कर रही । सिंधू ने 11 . 8 की बढत बना ली और उसके बाद लगातार बढत कायम रखकर पहला गेम जीत लिया ।

दूसरे गेम में ली ने काफी आक्रामक खेल दिखाया और 8 . 3 से बढत बना ली । सिंधू ने वापसी करते हुए स्कोर 16 . 16 कर लिया । इसके बाद ली ने लगातार पांच अंक लेकर बराबरी की ।

निर्णायक गेम में एक समय स्कोर 17 . 17 से बराबर था लेकिन ली ने लगातार चार अंक बनाकर मुकाबला अपने नाम किया । सिंधू की सहज गलतियों ने उनका काम आसान कर दिया ।

ली का सामना अब दक्षिण कोरिया की यू जिन सिम से होगा ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Namibia, 2nd ODI Match Scorecard: विंडहोक में दक्षिण अफ्रीका ने नामीबिया को 157 रनों से दी शिकस्त, डुआन जानसेन ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज, सिर्फ एक मौजूदा खिलाड़ी है टीम का हिस्सा

SL W vs PAK W, Women's Asia Cup 2026 Semi-Final 2 Live Score Update: दुबई में श्रीलंका महिला और पाकिस्तान महिला के बीच खेला जा रहा है दूसरा सेमीफाइनल, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

SL W vs PAK W 2nd Semi Final Match Live Toss And Scorecard: दुबई में श्रीलंका महिला की कप्तान चमारी अथापथु ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड