खेल की खबरें | सिंधू ने मियाज़ाकी को हराया, उन्नति और सात्विक-चिराग भी आगे बढ़े

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पी वी सिंधू ने बुधवार को यहां जापान की विश्व में छठे नंबर की खिलाड़ी तोमोका मियाजाकी को हराकर चाइना ओपन सुपर 1000 बैडमिंटन टूर्नामेंट में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की।

चांग्झू, 23 जुलाई दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पी वी सिंधू ने बुधवार को यहां जापान की विश्व में छठे नंबर की खिलाड़ी तोमोका मियाजाकी को हराकर चाइना ओपन सुपर 1000 बैडमिंटन टूर्नामेंट में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की।

पूर्व विश्व चैंपियन सिंधू ने 2022 की विश्व जूनियर चैंपियन मियाज़ाकी को 62 मिनट में 21-15, 8-21, 21-17 से हराया।

इस साल पांच टूर्नामेंट में पहले दौर में बाहर होने वाली सिंधू ने मैच के बाद कहा, ‘‘यह मेरे लिए बहुप्रतीक्षित जीत थी। पहला राउंड मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण था। यह तीन गेम का मुकाबला था। तीसरे गेम में भी मेरे लिए शुरुआत से ही बढ़त बनाना महत्वपूर्ण रहा। मेरे लिए यह मैच जीतना महत्वपूर्ण था। इससे निश्चित तौर पर मेरा मनोबल बढ़ेगा।’’

सिंधू ने शानदार शुरुआत की और लगातार सात अंक लेकर पहले गेम में 13-5 की बढ़त बना ली और फिर आसानी से यह गेम अपने नाम कर दिया।

दूसरे गेम में मियाज़ाकी ने शानदार वापसी की और लगातार नौ अंक लेकर 12-8 की बढ़त बना ली। जापान की खिलाड़ी ने यह गेम जीत कर मुकाबले को बराबरी पर ला दिया।

सिंधू ने तीसरे और निर्णायक गेम में शुरू से अच्छा प्रदर्शन किया और लगातार बढ़त बनाए रखकर 62 मिनट तक चले कड़े मुकाबले में जीत हासिल की।

वर्तमान में विश्व रैंकिंग में 15वें स्थान पर काबिज सिंधू का सामना दूसरी बार मियाजाकी से हो रहा था। पिछले साल स्विस ओपन में वह जापानी खिलाड़ी से हार गई थीं।

हैदराबाद की इस 30 वर्षीय खिलाड़ी का अगला मुकाबला भारत की ही एक अन्य खिलाड़ी 17 वर्षीय उन्नति हुड्डा से होगा। उन्नति ने ओलंपिक स्पोर्ट्स सेंटर जिम्नेजियम में 36 मिनट तक चले मुकाबले में राष्ट्रमंडल खेलों में दो बार की पदक विजेता स्कॉटलैंड की क्रिस्टी गिलमोर को 21-11, 21-16 से हराया।

इस बीच सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की विश्व की 15वें नंबर की पुरुष युगल जोड़ी ने जापान के केन्या मित्सुहाशी और हिरोकी ओकामुरा को केवल 31 मिनट में 21-13, 21-9 से हराकर दमदार शुरुआत की।

एशियाई खेलों की चैंपियन जोड़ी का अगला मुकाबला इंडोनेशिया के लियो रोली कार्नांडो और बागास मौलाना की आठवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी से होगा।

रुतपर्णा पांडा और श्वेतपर्णा पांडा की महिला युगल जोड़ी हालांकि हांगकांग की नगा टिंग येउंग येउंग और पुई लाम येउंग से 31 मिनट में 12-21, 13-21 से हार गईं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Bangladesh, Asian Games 2026 1st Semi Final Match Nisshin Weather Update: निस्शिन में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुत्फ? पहले सेमीफाइनल से पहले जानें मौसम और पिच का हाल

India vs West Indies, 2nd ODI Match भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की बरसात, शुभमन गिल के दोहरे शतक से टीम इंडिया ने 406 रन का लक्ष्य किया हासिल

India vs West Indies, 2nd ODI Match Scorecard: गुवाहाटी में शुभमन गिल के दोहरे शतक की बदौलत टीम इंडिया ने चेस किया सबसे बड़ा टोटल, वेस्टइंडीज को हराकर सीरीज में बनाई 2-0 की अजेय बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Sushant Singh Rajput Case: सुशांत सिंह राजपूत मामले में नया मोड़? बहन प्रियंका ने पूर्व स्टाफ से मनी ट्रांसफर को लेकर किए तीखे सवाल, वीडियो वायरल