खेल की खबरें | सिंधू और सात्विक-चिराग की जोड़ी इंडोनेशिया ओपन के सेमीफाइनल में हारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पी वी सिंधू को इंडोनिशया ओपन सुपर 1000 टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पूर्व विश्व चैम्पियन थाईलैंड की रेचानोक इंतानोन ने हरा दिया ।

बाली, 27 नवंबर दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पी वी सिंधू को इंडोनिशया ओपन सुपर 1000 टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पूर्व विश्व चैम्पियन थाईलैंड की रेचानोक इंतानोन ने हरा दिया ।

तीसरी वरीयता प्राप्त सिंधू को दुनिया की आठवें नंबर की खिलाड़ी रेचानोक ने 54 मिनट में 15 . 21, 21 . 9, 21 . 14 से हराया । यह लगातार तीसरी बार सिंधू की सेमीफाइनल में हार थी । वह पिछले सप्ताह इंडोनेशिया मास्टर्स और अक्टूबर में फ्रेंच ओपन में सेमीफाइनल में हारने से पहले तोक्यो ओलंपिक में भी सेमीफाइनल हार गई थी ।

छठी वरीयता प्राप्त सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की युगल जोड़ी भी सुपर 1000 टूर्नामेंट से बाहर हो गयी। दुनिया की 11वीं रैंकिंग की जोड़ी को सेमीफाइनल में मार्कस फर्नाल्डी गिडियोन और केविन संजय सुकामुल्जो की इंडोनेशिया की शीर्ष वरीय जोड़ी से 16 . 21 18 . 21 से हार का सामना करना पड़ा।

दुनिया की नंबर एक जोड़ी, दो बार की पूर्व आल इंग्लैंड ओपन चैम्पियन और मौजूदा एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक जोड़ी के खिलाफ यह भारतीय जोड़ी की लगातार 10वीं हार है।

इस तरह 850,000 डालर राशि के टूर्नामेंट में भारतीय अभियान भी खत्म हो गया।

दुनिया की सातवें नंबर की खिलाड़ी सिंधू का रेचानोक के खिलाफ इस मैच से पहले 4 . 6 का रिकॉर्ड था । वह पिछले दो मुकाबले भी हारी थी ।

सिंधू ने अच्छी शुरूआत करते हुए जल्दी ही 8 . 3 की बढत बना ली । रेचानोक ने यह अंतर 9 . 10 कर दिया और ब्रेक तक सिंधू के पास एक ही अंक की बढत थी । ब्रेक के बाद सिंधू ने लगातार तीन अंक बनाये और रेचानोक को मौका नहीं देकर पहला गेम जीत लिया ।

इसके बाद दूसरे गेम में रेचानोक ने ब्रेक तक 11 . 7 की बढत बना ली। अगले दस में से नौ अंक भी उसने अपने नाम करके दूसरा गेम जीत लिया । तीसरे गेम में सिंधू ने कई गलतियां की जिसका थाई खिलाड़ी ने फायदा उठाया ।

सिंधू आखिरी बार स्विस ओपन के फाइनल में पहुंची थी ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी