खेल की खबरें | सिंधू फिर ताई जू से हारी , मलेशिया मास्टर्स से बाहर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. दो बार की ओलंपिक पदक विजेता शटलर पीवी सिंधू ने पूरी कोशिश की लेकिन वह शुक्रवार को यहां फिर ताई जु यिंग को पराजित करने का तरीका नहीं ढूंढ सकी और मलेशिया मास्टर्स सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में हारकर बाहर हो गयीं।

कुआलालंपुर, आठ जुलाई दो बार की ओलंपिक पदक विजेता शटलर पीवी सिंधू ने पूरी कोशिश की लेकिन वह शुक्रवार को यहां फिर ताई जु यिंग को पराजित करने का तरीका नहीं ढूंढ सकी और मलेशिया मास्टर्स सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में हारकर बाहर हो गयीं।

एक हफ्ते पहले भी वह मलेशिया ओपन में चीनी ताइपे की महान खिलाड़ी से पराजित हो गयी थीं । सातवीं वरीयता प्राप्त सिंधू को 55 मिनट तक चले मुकाबले में 13-21 21-12 12-21 से हार मिली।

तोक्यो ओलंपिक की रजत पदक विजेता ताई जु के खिलाफ सिंधू की यह करियर की 17वीं हार है। वहीं पिछली सात भिड़ंत में चीनी ताइपे की खिलाड़ी ने सिंधू पर बाजी मारी है। पिछली बार सिंधू ने ताई जु को बासेल में 2019 विश्व चैम्पियनशिप में हराया था जिसमें इस भारतीय के नाम स्वर्ण पदक रहा था।

ताई जु ने अपने तेज तर्रार और सटीक खेल से शुरू में ही इरादे जाहिर कर दिये। वह 10-9 की बढ़त को 15-9 करने में सफल रही और दबदबा बनाते हुए मैच में बढ़त हासिल की।

सिंधू ने दूसरे गेम में 11-4 की बढ़त बनायी और फिर रैलियों पर नियत्रंण बनाते हुए मैच में 1-1 की बराबरी पर पहुंच गयीं।

निर्णायक गेम में भी भारतीय खिलाड़ी ने यही लय जारी रखी और एक समय वह 7-3 की बढ़त बनाये थीं जिससे लग रहा था कि वह ताई जु का तिलिस्म तोड़ देंगी लेकिन दूसरी वरीय ने फिर वापसी की और ब्रेक तक दो अंक की बढ़त बनायी।

पर ब्रेक के बाद सिंधू की सहज गलतियों और प्रतिद्वंद्वी के शानदार खेल से यह गेम पूरी तरह से ताई जु के पक्ष में हो गया जिन्होंने 19-11 की बढ़त के बाद आसानी से जीत दर्ज की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

होरमुज जलडमरूमध्य में टैंकर पर गोलीबारी

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Score Update: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से रौंदा, ट्रिस्टन स्टब्स ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Toss And Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड