खेल की खबरें | सिमरन टी12 100 मीटर रेस के फाइनल में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय धाविका सिमरन ने अपनी अच्छी फॉर्म जारी रखते हुए बृहस्पतिवार को यहां पेरिस पैरालंपिक के महिला टी12 वर्ग की 100 मीटर रेस के सेमीफाइनल में 12.33 सेकेंड के समय से फाइनल में जगह बनाई।

पेरिस, पांच सितंबर भारतीय धाविका सिमरन ने अपनी अच्छी फॉर्म जारी रखते हुए बृहस्पतिवार को यहां पेरिस पैरालंपिक के महिला टी12 वर्ग की 100 मीटर रेस के सेमीफाइनल में 12.33 सेकेंड के समय से फाइनल में जगह बनाई।

नयी दिल्ली की 24 वर्षीय मौजूदा विश्व चैम्पियन सिमरन दूसरे सेमीफाइनल में जर्मनी की कैटरीन म्यूलर रोटगार्ड के बाद दूसरे स्थान पर रहीं।

सिमरन सेमीफाइनल में कुल मिलाकर तीसरे स्थान पर रही। अब वह आज रात को फाइनल में हिस्सा लेंगी जिसमें चार एथलीट होंगी।

सिमरन ने बुधवार को अपनी हीट में 12.17 सेकंड से सत्र का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था।

सिमरन और म्यूलर रोटगार्ड के अलावा यूक्रेन की ओक्साना बोटुर्चुक तथा क्यूबा की मौजूदा पैरालंपिक चैम्पियन और विश्व रिकॉर्ड धारी ओमारा डूरंड फाइनल में पहुंची।

टी12 वर्ग में दृष्टिबाधित एथलीट हिस्सा लेते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट