देश की खबरें | मालेगांव विस्फोट के पीछे सिमी का हाथ हो सकता है : प्रज्ञा ठाकुर के वकील ने अदालत से कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विस्फोट मामले में मुख्य आरोपी एवं भाजपा नेता प्रज्ञा ठाकुर के वकील ने बृहस्पतिवार को यहां एक विशेष अदालत के समक्ष दलील दी कि 2008 के मालेगांव विस्फोट को प्रतिबंधित ‘स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया’ (सिमी) द्वारा अंजाम दिया गया हो सकता है।

मुंबई, तीन अक्टूबर विस्फोट मामले में मुख्य आरोपी एवं भाजपा नेता प्रज्ञा ठाकुर के वकील ने बृहस्पतिवार को यहां एक विशेष अदालत के समक्ष दलील दी कि 2008 के मालेगांव विस्फोट को प्रतिबंधित ‘स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया’ (सिमी) द्वारा अंजाम दिया गया हो सकता है।

प्रज्ञा ठाकुर के वकील जे.पी. मिश्रा ने कहा कि स्थानीय लोगों ने विस्फोट के तुरंत बाद पुलिस को घटनास्थल पर पहुंचने से रोका और ऐसा आरोपियों को बचाने के लिए किया गया हो सकता है।

बचाव पक्ष वर्तमान में राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) मामलों की विशेष अदालत के न्यायाधीश ए.के. लाहोटी के समक्ष अंतिम दलीलें पेश कर रहा है।

मुंबई से लगभग 200 किलोमीटर दूर मालेगांव में 29 सितंबर, 2008 को एक मस्जिद के पास मोटरसाइकिल पर बंधे विस्फोटक में धमाका होने से छह लोगों की मौत हो गई थी और 100 से अधिक घायल हुए।

वकील मिश्रा ने दावा किया कि जब भी ऐसी कोई घटना होती है तो लोग पुलिस की मदद करते हैं, लेकिन इस मामले में घटना के तुरंत बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए और पुलिस पर पथराव किया। उन्होंने दावा किया कि ऐसा करके पुलिस को विस्फोट स्थल पर पहुंचने से रोका गया।

उन्होंने कहा कि ऐसा ‘‘अपने लोगों’’ (सिमी से जुड़े) को बचाने के लिए किया गया होगा।

वकील ने दलील दी कि विस्फोट स्थल के निकट सिमी का कार्यालय स्थित था, जहां कथित तौर पर बम बनाए गए थे और हो सकता है कि विस्फोटक दोपहिया वाहन से ले जाए जाने के दौरान दुर्घटनावश धमाका हुआ हो।

जांचकर्ताओं ने दावा किया था कि घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल प्रज्ञा ठाकुर की थी।

मिश्रा शुक्रवार को अपनी दलीलें जारी रखेंगे।

मुकदमे के दौरान अभियोजन ने अभियोजन पक्ष के 323 गवाहों के बयान दर्ज किए, जिनमें से 34 मुकर गए।

वर्ष 2019 से 2024 तक भोपाल से भाजपा सांसद रहीं ठाकुर के अलावा मामले के अन्य आरोपियों में लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद पुरोहित, मेजर (सेवानिवृत्त) रमेश उपाध्याय, अजय राहिरकर, सुधाकर द्विवेदी, सुधाकर चतुर्वेदी और समीर कुलकर्णी शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट