देश की खबरें | सिक्किम: लाचुंग से बचाए गए लगभग 50 पर्यटकों को मंगन शहर में ले जाया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तरी सिक्किम के लाचुंग से सोमवार को लगभग 50 पर्यटकों को बचाया गया और उन्हें मंगन शहर ले जाया गया। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने यह जानकारी दी।

गंगटोक, 17 जून उत्तरी सिक्किम के लाचुंग से सोमवार को लगभग 50 पर्यटकों को बचाया गया और उन्हें मंगन शहर ले जाया गया। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने यह जानकारी दी।

बीआरओ ने कहा कि हालांकि खराब मौसम के कारण बचाव अभियान रोकना पड़ा और शेष पर्यटकों को मंगलवार को ले जाया जाएगा।

बीआरओ द्वारा तीस्ता नदी पर टूंग में हाल में बने पुल के माध्यम से चुंगथांग और मंगन के बीच संपर्क बहाल करने के बाद बचाव अभियान शुरू हुआ।

एक बयान में कहा गया, "बीआरओ नागरिक प्रशासन और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के दल के साथ करीबी समन्वय में विशाल बचाव अभियान का नेतृत्व कर रहा है।"

अधिकारियों ने बताया कि 12 जून से लगातार हो रही बारिश ने मंगन में कहर बरपाया, जिससे कई भूस्खलन हुए और जिले के अधिकांश हिस्सों से संपर्क टूट गया। कई स्थानों पर सड़कें अवरुद्ध होने के कारण लाचुंग में लगभग 1,200-1,500 पर्यटक फंस गए।

उन्होंने कहा कि सांकलांग में नवनिर्मित झूला पुल के ढहने के बाद स्थिति गंभीर हो गई क्योंकि यह उत्तरी सिक्किम और जोंगु को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Score Update: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\