विदेश की खबरें | कनाडा के ओंटारियो प्रांत में सिख महिला की गोली मारकर हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. कनाडा के ओंटारियो प्रांत में एक 21 वर्षीय कनाडाई-सिख महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह ‘लक्षित’ हत्या का मामला प्रतीत होता है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

टोरंटो, पांच दिसंबर कनाडा के ओंटारियो प्रांत में एक 21 वर्षीय कनाडाई-सिख महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह ‘लक्षित’ हत्या का मामला प्रतीत होता है।

पील्स क्षेत्रीय पुलिस द्वारा रविवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पीड़िता की पहचान ब्रैम्पटन की पवनप्रीत कौर के रूप में हुई है, जिसे ओंटारियो प्रांत के मिसिसॉगा शहर में शनिवार रात एक अज्ञात हमलावर ने गोली मार दी थी।

टोरंटो सन अखबार के अनुसार, कौर को एक गैस स्टेशन के बाहर गोली मारी गई।

प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि पुलिस को रात करीब 10:39 बजे एक महिला को गोली मारे जाने की सूचना मिली। उसे बचाने का प्रयास किया गया लेकिन पीड़िता ने दम तोड़ दिया।

पुलिस इसे “लक्षित” घटना मान रही है।

ड्यूटी-इंस्पेक्टर टिम नागतेगल के हवाले से समाचारों में कहा गया है कि कौर को घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया गया था।

संदिग्ध के बारे में बहुत कम जानकारी दी गई।

नागतेगल ने कहा, “हम इस समय संदिग्ध आरोपी की लैगिंग पहचना बताने में सक्षम नहीं हैं। अपराधी को घटनास्थल से भागते हुए देखा गया, जिसने गहरे रंग के कपड़े पहने हुए थे।”

एक चश्मदीद गवाह कार्मेला संडोवाल के हवाले से टोरंटो सन अखबार में कहा गया है, “हमने उसे (पीड़िता) गिरते हुए देखा और फिर अचानक बंदूकधारी ने उसके सिर पर बंदूक तान दी।”

यह घटना कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत में हाई स्कूल की पार्किंग में भारतीय मूल की किशोरी महकप्रीत सेठी की एक अन्य किशोर द्वारा चाकू मारकर हत्या करने के बाद हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट